IPL: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सीजन में अब तक 23 मुकाबले खेले जा चूके है. आईपीएल 2026 के सीजन में हमें कई नए सुपरस्टार देखने को मिले. वहीं आईपीएल 2026 के दौरान कई ऐसे भी दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नजर आए. जिनके प्रदर्शन को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह उनके क्रिकेटिंग करियर का आखिरी आईपीएल सीजन भी साबित हो सकता है. वहीं इसी बीच हम एक ऐसे तेज गेंदबाज के बारे में बताने वाले है जिन्हें आईपीएल (IPL) में खेलने का मौका नहीं मिला तो उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) से ही संन्यास का ऐलान कर दिया है.
रुबेल हुसैन को कभी नहीं मिला आईपीएल में खेलने का मौका
बांग्लादेश के लिए वर्ल्ड कप 2015 (World Cup 2015) स्टार परफ़ॉर्मर रुबेल हुसैन जिन्होंने अपनी घातक तेज गेंदबाजी से बांग्लादेश को उस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल तक पहुंचाने में अहम योग्यदान निभाया था. वहीं रुबेल हुसैन (Rubel Hossain) की बात करे तो बांग्लादेश के लिए लगभग 12 साल तक इंटरनेशनल लेवल खेलने के बावजूद उन्हें कभी आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला.
यह भी पढ़े: IPL 2026 के बीच इस दिग्गज का हुआ निधन
रुबेल हुसैन ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान
36 वर्षीय दिग्गज बांग्लादेशी तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन (Rubel Hossain) ने फेसबुक पर पोस्ट करके इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. इससे पहले साल 2022 में रुबेल हुसैन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. रुबेल हुसैन के आखिरी इंटरनेशनल मुकाबले की बात करें तो उन्होंने बांग्लादेश के लिए अपना आखिरी मुकाबला साल 2021 में न्यूजीलैंड के साथ खेला था. बीते 5 सालों से रुबेल हुसैन को बांग्लादेश के लिए एक भी इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला था.
बेहतरीन है इंटरनेशनल क्रिकेट में रुबेल हुसैन के आंकड़े
इंटरनेशनल लेवल पर रुबेल हुसैन (Rubel Hossain) ने बांग्लादेश के लिए 27 टेस्ट, 104 वनडे और 28 टी20I मुकाबले खेले है. इस दौरान रुबेल हुसैन के नाम इंटरनेशनल लेवल पर 193 विकेट झटके है. रुबेल हुसैन की बात करें तो अपने इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के दिनों में रुबेल न सिर्फ ऑन फील्ड बल्कि अपने ऑफ फील्ड व्यवहार के चलते भी सुर्खियों में बने रहते थे.
यह भी पढ़े: आईपीएल में इस दिन होगी धोनी की वापसी
