HomeIPL 2026Aaj Kiska Match Hai: Today IPL Match 14 April 2026, आईपीएल में...

Aaj Kiska Match Hai: Today IPL Match 14 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए आज का शेड्यूल

Today IPL Match 14 April 2026: आईपीएल 2026 में आज (14 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स (CSK VS KKR) के बीच में मुकाबला चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.

आज (14 अप्रैल) को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad), कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे का सामना करेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं आज आईपीएल (IPL Match Today 14 April 2026) में किसका मैच है और इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?

CSK vs KKR Match Details

MatchChennai Super Kings vs Delhi Capitals, Match 22, IPL 2026
Date and TimeSaturday, April 11, 7:30 PM
VenueMA Chidambaram Stadium, Chennai
Broadcast and MatchJioStar Network Channels and JioHotstar (App & Website)

धोनी कर सकते है मैदान पर वापसी

महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक सिर्फ 1 मुकाबले में जीत अर्जित की है. ऐसे में अगर आज (14 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी खेलते हुए नजर आते है तो यह क्रिकेट समर्थकों के लिए काफी यादगार पल साबित होगा.

KKR खत्म करना चाहेगी अपने हार का सिलसिला

कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम जिन्होंने आईपीएल 2026 के सीजन में अब तक हर मुकाबले में सिर्फ हार का ही सामना किया है. ऐसे में कोलकाता नाईट राइडर्स चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आकर अपने हार का सिलसिला खत्म करना चाहेगी. ऐसे भी ऐतिहासिक तौर पर देखा जाए तो कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने इस मैदान पर 2 आईपीएल खिताब अपने नाम किए है.

यह भी पढ़े: IPL 2026 के बीच ग्लेन मैक्सवेल को आया इस फ्रेंचाइजी से बुलावा

CSK VS KKR: Pitch and Weather Report

आईपीएल 2026 सीजन में आज (14 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स (CSK VS KKR) के बीच होने वाले मुकाबले में पिच फ्लैट रहने की संभावना है. ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान गेंदबाजी चुनना ही पसंद करेगा. वहीं मौसम की बात करें तो मुकाबले के दौरान मौसम साफ़ रहने की उम्मीद है लेकिन मुकाबले के दौरान पर उमस रहने की अधिक संभावना है.

कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज

इम्पैक्ट प्लेयर: मैट हेनरी

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कोलकाता नाईट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11

फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

इम्पैक्ट प्लेयर: नवदीप सैनी

यह भी पढ़े: 67 शतक लगाने वाले दिग्गज को BCCI ने सौंपी हेड कोच को जिम्मेदारी

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular