IPL Match Today 10th April 2026: आईपीएल 2026 में आज (10 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR VS RCB) के बीच में मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं कल (9 अप्रैल) हुए कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स (KKR VS LSG) के बीच मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने मुकुल चौधरी की मैच विनिंग पारी खेलकर 3 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया और आईपीएल 2026 सीजन में अपना दूसरा मुकाबला जीता.
वहीं आज (10 अप्रैल) को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार (रजत पाटीदार) का सामना करेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं आज आईपीएल (IPL Match Today 10 April 2026) में किसका मैच है और इस मुकाबले में किस टीम का पलरा भारी है?
RR VS RCB मैच डिटेल्स
| मैच | राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच 16, आईपीएल 2026 |
| वेन्यू | बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी |
| तारीख और समय | 10 अप्रैल, शुक्रवार शाम 7:30 PM (IST) |
| लाइव ब्राॅडकास्टिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | जियोस्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट) |
राजस्थान रॉयल्स लगाना चाहेगी जीत का चौका
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने आईपीएल 2026 के सीजन में अब तक 3 मुकाबले खेले है. राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 सीजन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स, दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को मात दी. वहीं राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सीजन में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ होने वाले मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करके रियान पराग की कप्तानी में जीत का चौका लगाने का प्रयास करेंगे.
यह भी पढ़े: वर्ल्ड कप के बाद इस टीम से होगा टीम इंडिया का मुकाबला, रोहित- कोहली समेत ये 15 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
RCB लगाना चाहेगी जीत की हैट्रिक
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के सीजन में अब तक 2 मुकाबले खेले है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) और दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को मात दी थी. वहीं अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आज राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ होने वाले मुकाबले में जीत की हैट्रिक लगाना चाहेंगे.
वैभव सूर्यवंशी पर होगी सबकी निगाहें
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का स्ट्राइक रेट 2025 से आईपीएल के पावरप्ले में किसी भी बल्लेबाज से बेस्ट सर्वश्रेष्ठ है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 227.35 है, वहीं स्ट्राइक रेट के आधार पर दूसरे नंबर पर प्रियांश आर्य है.
वहीं रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) ने इस आईपीएल सीजन में अब तक विकेट 7 लिए हैं, जिनमें से 6 उन्होंने गूगली से लिए हैं। जब वे गलत गेंद फेंकते हैं, तो तेज गेंदों और लेगब्रेक की तुलना में लगभग आधी दर से रन लुटाते हैं। टी20 में भुवनेश्वर कुमार ने यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), रियान पराग और ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) को 85 गेंदें फेंकी हैं, जिनमें से किसी को भी आउट नहीं किया और केवल 161 रन लुटाए हैं.
RR VS RCB: Pitch and Weather Report
आईपीएल 2026 सीजन में आज (10 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR VS RCB) के बीच होने वाले मुकाबले में पिच फ्लैट रहने की ही संभावना है. ऐसे में टॉस जीतकर कप्तान गेंदबाजी ही चुनना पसंद करेंगे. वहीं मौसम की बात करें तो मुकाबले के दौरान बारिश होने की काफी संभावना है. ऐसे में देखने योग्य बात होगी कि हमें 20-20 की पारी देखने को मिलती है या फिर ओवर्स में कुछ कटौती होती है.
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी,
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई
यह भी पढ़े: मैदान में एक बार फिर आया 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान, 9 चौके और 8 छक्कों से 78 गेंद में ठोका शतक
