HomeIPL 2026Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 9th April 2026 आईपीएल में...

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 9th April 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

IPL Match Today 9th April 2026: आईपीएल 2026 में आज (9 अप्रैल) को कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स (KKR VS LSG) के बीच में मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा. वहीं कल (8 अप्रैल) हुए दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस (DC VS GT) के बीच मुकाबले में गुजरात टाइटंस को दिल्ली कैपिटल्स के सामने 1 रनों से जीत मिली और इस तरह गुजरात टाइटंस (GT VS DC) ने आईपीएल 2026 सीजन में अपना मुकाबला जीता.

वहीं आज (9 अप्रैल) को कोलकाता नाईट राइडर्स के ईडन गार्डन में होने वाले मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane), लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का सामना करेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं आज आईपीएल (IPL Match Today 9 April 2026) में किसका मैच है और इस मुकाबले में किस टीम का पलरा भारी है?

KKR vs LSG मैच डिटेल्स

मैच कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच 15, आईपीएल 2026
वेन्यूईडन गार्डन्स, कोलकाता
तारीख और समय9 अप्रैल, गुरुवार शाम 7:30 PM (IST)
लाइव ब्राॅडकास्टिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्सजियोस्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

वरुण चक्रावर्थी की टीम में वापसी

कोलकाता नाईट राइडर्स के स्टार स्पिनर वरुण चक्रावर्थी (Varun Chakravarthy) पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले से अपनी इंजरी के कारण बाहर थे. ऐसे तो वो मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ और कोलकाता नाईट राइडर्स को सीजन में पहला अंक प्राप्त करने का मौका मिला. वहीं अब आज (9 अप्रैल) को कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स का सामना करेगी. ऐसे में कप्तान अजिंक्य रहाणे यहीं उम्मीद करेंगे कि इस मुकाबले में वरुण चक्रवर्थी कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की प्लेइंग 11 में वापसी करें.

यह भी पढ़े: वर्ल्ड कप के बाद इस टीम से होगा टीम इंडिया का मुकाबला, रोहित- कोहली समेत ये 15 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

ऋषभ पंत दोहराना चाहेंगे हैदराबाद का कारनामा

लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants)की टीम जिन्होंने अब तक इस सीजन में केवल 2 मुकाबले खेले है. जिसमें से एक मैच में टीम को जीत और दूसरे में हार का सामना करना पैसा है. अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 5 विकेटों से मात दी थी. ऐसे में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अपनी कप्तानी में कोलकाता में भी यहीं कारनामा दोहराते हुए लखनऊ सुपर जाइंट्स को सीजन का दूसरा मुकाबला जितवाना चाहेंगे.

कोलकाता नाईट राइडर्स को है उनकी पहली जीत का इंतज़ार

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ हुए मुकाबले में पहला अंक प्राप्त करने के बावजूद कोलकाता नाईट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं जीता है. ऐसे में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स को मात देकर सीजन में अपना पहला मुकाबला जीतना चाहेगी.

अगर टीम ऐसा कर पाने में सफल नहीं होती है तो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ- साथ कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए भी प्लेऑफ में अपनी जगह बनाना काफी कठिन होने वाला है.

KKR VS LSG: Pitch and Weather Report

आईपीएल 2026 सीजन में आज (9 अप्रैल) को कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स (KKR VS LSG) के बीच होने वाले मुकाबले में पिच फ्लैट रहने की ही संभावना है. ऐसे में टॉस जीतकर कप्तान गेंदबाजी ही चुनना पसंद करेंगे. वहीं मौसम की बात करें तो मुकाबले के दौरान बारिश होने की काफी संभावना है. ऐसे में देखने योग्य बात होगी कि हमें 20-20 की पारी देखने को मिलती है या फिर ओवर्स में कुछ कटौती होती है.

कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जाइंट्स की संभावित प्लेइंग 11

एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी

लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ कोलकाता नाईट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन/रोवमैन पॉवेल, वरुण चक्रवर्ती/नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

इम्पैक्ट प्लेयर: ब्लेसिंग मुजरबानी

यह भी पढ़े: मैदान में एक बार फिर आया 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान, 9 चौके और 8 छक्कों से 78 गेंद में ठोका शतक

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular