IPL Match Today 8th April 2026: आईपीएल 2026 में आज (8 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस (DC VS GT) के बीच में मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. कल (7 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस (RR VS MI) के बीच हुए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 27 रनों से मात देकर टूर्नामेंट में अपना तीसरा मुक़ाबला जीता.
वहीं आज (8 अप्रैल) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) अक्षर पटेल की टीम दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं आज आईपीएल (IPL Match Today 8 April 2026) में किसका मैच है और इस मुकाबले में किस टीम का पलरा भारी है?
शुभमन गिल की होगी टीम में वापसी
गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अपनी टीम के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में भाग नहीं लिया था. शुभमन गिल राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ हुए मुकाबले में अपनी इंजरी के कारण बाहर थे. ऐसे में अब मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार शुभमन गिल (Shubman Gill) दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में एक बार फिर गुजरात टाइटंस के लिए कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.
दिल्ली कैपिटल्स की होगी जीत की हैट्रिक लगाने पर नजर
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम की बात करें तो आईपीएल 2026 सीजन में खेले पहले 2 मुक़ाबले में टीम ने लखनऊ सुपर जाइंट्स और मुंबई इंडियंस को मात दी है. ऐसे में आज अक्षर पटेल (Axar Patel) की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को मात देकर सीजन में अपना तीसरा मुकाबला जीतना चाहेगी. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान इस मुकाबले में न सिर्फ जीत दर्ज़ करना चाहेंगे बल्कि टीम के कप्तान अक्षर पटेल अपने ओपनर्स केएल राहुल (KL Rahul) और निशंका से कुछ रन बनाने की भी उम्मीद करेंगे.
यह भी पढ़े: वर्ल्ड कप के बाद इस टीम से होगा टीम इंडिया का मुकाबला, रोहित- कोहली समेत ये 15 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
गुजरात टाइटंस को है उनकी पहली जीत का इंतज़ार
गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम ने सीजन में अब एक भी मुकाबले में जीत अर्जित नहीं की है. पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स और दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से परास्त होने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को मात देकर आईपीएल 2026 सीजन में अपना पहला मुकाबला जीतना चाहेगी. वहीं टीम अपने प्लेइंग 11 में बदलाव करते हुए वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर जेसन होल्डर (Jason Holder) को टीम में शामिल करने पर विचार कर सकती है.
DC VS GT: Pitch and Weather Report
आईपीएल 2026 सीजन में आज (8 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस (DC VS GT) के बीच होने वाले मुकाबले में पिच फ्लैट होने की ही संभावना है. ऐसे में टॉस जीतकर कप्तान गेंदबाजी ही चुनना पसंद करेंगे. वहीं मौसम की बात करें तो मुकाबले के दौरान बारिश होने की काफी संभावना है. ऐसे में देखने योग्य बात होगी कि हमें 20-20 की पारी देखने को मिलती है या फिर ओवर्स में कुछ कटौती होती है.
गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, जेसन होल्डर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा
यह भी पढ़े: मैदान में एक बार फिर आया 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान, 9 चौके और 8 छक्कों से 78 गेंद में ठोका शतक
