HomeIPL 2026Today IPL Match 5 April 2026: आईपीएल में आज किसका-किसका मैच है,...

Today IPL Match 5 April 2026: आईपीएल में आज किसका-किसका मैच है, जानिए डबल हेडर का पूरा शेड्यूल

Today IPL Match 5 April 2026: आईपीएल में आज (5 अप्रैल 2026) को 2 बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। 5 अप्रैल को आईपीएल में पहला मुकाबला सनराइज़र्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाइंट्स (SRH VS LSG) के बीच में हैदराबाद के मैदान पर खेला गया.

वहीं दिन का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स (RCB VS CSK) के बीच में बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. आइए जानते हैं आज (5 अप्रैल 2026) आईपीएल में किसका-किसका मैच है और किस ग्राउंड पर होगा मुकाबला खेला जाएगा.

Today IPL Match Details: आज खेले जाएंगे ये मुकाबले

तारीखमैचसमय (भारतीय समय)
5 अप्रैल 2026SRH VS LSGदोपहर 3:30 बजे
5 अप्रैल 2026RCB VS CSKशाम 7:30 बजे

हैदराबाद में खेला जाएगा पहला मुकाबला

आज (5 अप्रैल 2026) को दिन का पहला मुकाबला सनराइज़र्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाइंट्स (SRH VS LSG) के बीच में हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम में खेला गया. राजीव गाँधी स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला सनराइज़र्स हैदराबाद का आईपीएल 2026 के सीजन में उनका पहला होम मुकाबला होगा.

सनराइज़र्स हैदरबाद (SRH) की बात करें तो उन्होंने सीजन में अब तक खेले 2 मैचों में से 1 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने सीजन में अब तक केवल 1 मैच खेला है. जिसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़े: आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

बेंगलुरु में खेला जाएगा RCB VS CSK का मुकाबला

बेंगलुरु के मैदान एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार की शाम महफिल जमेगी. आईपीएल की दो सबसे लोकप्रिय टीम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स आपस में भिड़ेंगी। यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात करें तो उन्होंने अब तक सीजन में खेले एकमात्र मुकाबले में जीत हासिल की है. वहीं दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन में अब तक खेले 2 मैचों में 2 हार का सामना किया है. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 के सीजन में अपना पहला मुकाबला जीतना चाहेगी.

यह भी पढ़े: IPL के बीच दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, जल्द बनेंगे चेयरमैन ऑफ सेलेक्टर


Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular