Homeक्रिकेटIndia Tour of South Africa 2026: 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान,...

India Tour of South Africa 2026: 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, RCB- DC से खेलने वाले 4-4 खिलाड़ियों को मौका

India Tour of South Africa: टीम इंडिया (Team India) ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुई टी20I सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करके शृंखला 2-1 से अपने नाम की. इंग्लैंड में जल्द ही आयोजन होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की तैयारी को पुख्ता करने के लिए टीम इंडिया अप्रैल में साउथ अफ्रीका का दौरा करने वाली है. साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया (India Tour of South Africa 2026) को 17 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच में 5 टी20I मैचों की सीरीज खेलनी है. जिसका पहला मुकाबला डरबन के मैदान पर खेला जाएगा.

वहीं बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी ने साउथ अफ्रीका के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. जिसमें बोर्ड ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए खेलने वाले 4-4 खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया है.

RCB से खेलने वाले इन 4 खिलाड़ियों को मौका

WPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम से खेलने वाली उनकी कप्तानी स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल और तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम में जोड़ा गया है. रेणुका ठाकुर (Renuka Thakur) की बात करें तो WPL 2026 के सीजन में रेणुका ने यूपी वारियर्स के लिए खेला था लेकिन इस सीजन से पहले हुए 3 सीजन में उन्होंने RCB का ही प्रतिनिधित्व किया था.

यह भी पढ़े: Team India Schedule 2026: IPL के बाद जापान का दौरा करेगी भारतीय टीम, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

दिल्ली कैपिटल्स से मिला इन 4 खिलाड़ियों को मौका

साउथ अफ्रीका दौरे (India Tour of South Africa 2026) पर होने वाले टी20I सीरीज के लिए टीम की बात करें तो सेलेक्शन कमेटी ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से खेलने वाली शेफाली वर्मा, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स और श्री चरणी को शामिल किया है. WPL 2026 के सीजन में भी इन 4 खिलाड़ियों ने दिल्ली कैपिटल्स का ही प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी.

साउथ अफ्रीका के लिए टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल

क्रमांकदिनतारीखसमय (IST)मैचस्थान
1शुक्रवार17-अप्रैल-269:30 PMपहला T20Iडरबन
2रविवार19-अप्रैल-265:30 PMदूसरा T20Iडरबन
3बुधवार22-अप्रैल-269:30 PMतीसरा T20Iजोहान्सबर्ग
4शनिवार25-अप्रैल-269:30 PMचौथा T20Iजोहान्सबर्ग
5सोमवार27-अप्रैल-265:30 PMपांचवां T20Iबेनोनी

यह भी पढ़े: साल 2026-27 के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 26 साल बाद ये टीम करेगी भारत का दौरा


Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular