Homeक्रिकेटसाउथ अफ्रीका दौरे के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, MI- RCB...

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, MI- RCB के स्टार्स को चुना गया कप्तान- उपकप्तान

Team India: टीम इंडिया (Team India) ने हाल ही में सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के एडिशन को अपने नाम करके भारत को तीसरा टी20 वर्ल्ड कप का ख़िताब जितवाया है. वहीं दूसरी तरफ बीसीसीआई (BCCI) ने हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है.

साउथ अफ्रीका दौरे (India Tour of South Africa 2026) की बात करें तो इस दौरे पर टीम इंडिया को 5 टी20I मुकाबले खेलने है. जिसका पहला मुकाबला 17 अप्रैल को डरबन में खेला जाएगा. बीसीसीआई द्वारा चुने गए टीम की बात करें तो बोर्ड ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार प्लेयर को कप्तान और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज को उप-कप्तान के रूप में चुना है.

मुंबई इंडियंस को 2 ट्रॉफी जितवाने वाले दिग्गज को चुना गया कप्तान

एक तरफ जहां देश में आईपीएल (IPL) की धूम है. वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया (Team India) की महिला टीम अप्रैल महीने में साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने वाली है. जिसके लिए टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को सौंपी गई है. हरमनप्रीत कौर की बात करें तो साल 2025 में हुए वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने उनकी ही अगुवाई में अपनी पहली ICC ट्रॉफी जीती थी. वहीं WPL में भी हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम 2 बार ट्रॉफी अपने नाम कर पाने में सफल रही है.

यह भी पढ़े: IPL के बाद जापान का दौरा करेगी भारतीय टीम, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

स्मृति मंधाना को चुना गया उप-कप्तान

टीम इंडिया (Team India) महिला टीम की धुरंधर बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को साउथ अफ्रीका दौरे पर होने वाले टी20I सीरीज में टीम के उप-कप्तान के रूप में चुना गया है. स्मृति मंधाना की बात करें तो कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की गैरमौजूदगी में स्मृति ने टीम इंडिया के लिए कई बार कप्तानी की जिम्मेदारी निभाई है. वहीं WPL में भी स्मृति मंधाना की अगुवाई में RCB की टीम ने 2 बार ट्रॉफी अपने नाम की है.

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल

Here’s a clean, well-formatted version of your table:

India’s Tour of South Africa, 2026

No.DayDateTime (IST)MatchVenue
1Friday17-Apr-20269:30 PM1st T20IDurban
2Sunday19-Apr-20265:30 PM2nd T20IDurban
3Wednesday22-Apr-20269:30 PM3rd T20IJohannesburg
4Saturday25-Apr-20269:30 PM4th T20IJohannesburg
5Monday27-Apr-20265:30 PM5th T20IBenoni

यह भी पढ़े: अजिंक्य रहाणे कप्तान, तो IPL 2026 के लिए KKR ने किया नए उप-कप्तान के नाम का ऐलान


Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular