HomeIPL 2026IPL 2026 Match Ticket Book कैसे करें? घर बैठे ऐसे बुक करें...

IPL 2026 Match Ticket Book कैसे करें? घर बैठे ऐसे बुक करें मैच टिकट

IPL 2026 Match Ticket Book: आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन की शुरुआत में अब कुछ दिनों का ही समय बाकि है. ऐसे में आईपीएल 2026 सीजन के शुरू होने का क्रिकेट फैंस बेहद बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है.

अगर आप भी एक क्रिकेट समर्थक और आप आईपीएल 2026 में होने वाले मैचेस की टिकट बुक करने की प्रक्रिया जानना चाहते है तो आप इस लेख के माध्यम से आईपीएल 2026 मैच टिकट बुक (IPL 2026 Match Ticket Book) करने की प्रक्रिया को जान सकते है.

IPL 2026 Ticket Booking Guide: आईपीएल मैच टिकट बुक करने से पहले जाने ये महत्वपूर्ण चीजें

भारत में आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन की शुरुआत होने में अब चंद दिनों का समय बाकि है. ऐसे में क्रिकेट फैंस के अंदर नए सीजन शुरू होने का खासा उत्साह है. हर सीजन की तरह क्रिकेट समर्थक अपने फेवरेट भारतीय स्टार्स को आईपीएल के दौरान उनकी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए देखना चाहते है.

ऐसे में अगर आप भी आईपीएल 2026 के दौरान स्टेडियम में जाकर मैच देखना चाहते है तो उसके लिए आपके पास आईपीएल मैच टिकट बुक करने के 2 तरीके है, ऑनलाइन और ऑफलाइन. अगर आप भी इस सीजन स्टेडियम में बैठकर आईपीएल मैच देखना चाहते हैं, तो आप टिकट बुक करने के कुछ आसान तरीके जान सकते है क्योंकि IPL 2026 के पहले फेज में होने वाले मैचों टिकटों की बिक्री और प्री-रजिस्ट्रेशन कई टिकटिंग प्लेटफॉर्म्स पर शुरू हो गई हैं.

कब से शुरू होगा आईपीएल 2026 का सीजन?

आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से बेंगलुरु के मैदान पर होने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइज़र्स हैदराबाद (RCB VS SRH) के बीच होने वाले मुकाबले से होगी. आईपीएल 2026 सीजन का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स (MI VS KKR) के बीच में खेला जाएगा. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सीजन में अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स (RR VS CSK) के खिलाफ खेलेगी.

यह भी पढ़े: Mumbai Indians IPL 2026 Schedule: जानें कब, कहां और किसके खिलाफ खेलेगी मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2026 ऑनलाइन टिकट कैसे बुक करें?

अगर आप आईपीएल 2026 सीजन के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानना चाहते है तो उससे पहले आपको यह जानकारी होनी चाहिए कि हर फ्रेंचाइजी ने अपने मैच टिकट के लिए अलग- अलग टिकटिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है. कुछ फ्रेंचाइज़ी BookMyShow, कुछ District (by Zomato) के माध्यम से अपने मैच टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करती हैं.

स्टेप 1. सबसे पहले आपको टिकटिंग ऐप या वेबसाइट पर जाना होगा और सर्च बार में ‘IPL 2026′ सर्च करना होगा.
स्टेप 2. अब उसके बाद आपको जिस मैच की टिकट चाहिए, उस पर क्लिक करना होगा.
स्टेप 3. उसके बाद आपको सीटों की संख्या सिलेक्ट करना होगा.
स्टेप 4. अब उसके बाद आपको पेमेंट मेथड पर क्लिक करना होगा.
स्टेप 5. पेमेंट करने के बाद आपको कन्फर्मेशन और डिजिटल टिकट (M-Ticket) प्राप्त हो जाएगी.

स्टेडियम जाकर आईपीएल 2026 की टिकट कैसे बुक करें?

अगर आप ऑनलाइन आईपीएल मैच टिकट नहीं करना चाहते तो फ्रेंचाइज़ी आपको एक और माध्यम प्रदान करती है. जिसमें आप स्टेडियम जाकर बुकिंग काउंटर से मैच टिकट प्राप्त कर सकते है लेकिन इस तरीके से टिकट खरीदने के लिए आपको लंबे कतार में खड़ा होना पड़ सकता है. जो एक कठिन प्रक्रिया है लेकिन आज भी कई हजारो लोग इस प्रक्रिया से मैच टिकट बुक करते है.

आईपीएल 2026 के टिकट कहां से खरीदें?

तारीखदिनमैचटिकट प्लेटफॉर्म
28 मार्चशनिवारRCB vs SRHTBD
29 मार्चरविवारMI vs KKRBookMyShow
30 मार्चसोमवारRR vs CSKDistrict by Zomato
31 मार्चमंगलवारPBKS vs GTDistrict by Zomato
1 अप्रैलबुधवारLSG vs DCBookMyShow
2 अप्रैलगुरुवारKKR vs SRHBookMyShow
3 अप्रैलशुक्रवारCSK vs PBKSTBD
4 अप्रैलशनिवारDC vs MIDistrict by Zomato
4 अप्रैलशनिवारGT vs RRBookMyShow
5 अप्रैलरविवारSRH vs LSGDistrict by Zomato
5 अप्रैलरविवारRCB vs CSKTBD
6 अप्रैलसोमवारKKR vs PBKSBookMyShow
7 अप्रैलमंगलवारRR vs MIDistrict by Zomato
8 अप्रैलबुधवारDC vs GTDistrict by Zomato
9 अप्रैलगुरुवारKKR vs LSGBookMyShow
10 अप्रैलशुक्रवारRR vs RCBDistrict by Zomato
11 अप्रैलशनिवारPBKS vs SRHDistrict by Zomato
11 अप्रैलशनिवारCSK vs DCTBD
12 अप्रैलरविवारLSG vs GTBookMyShow
12 अप्रैलरविवारMI vs RCBBookMyShow

आईपीएल 2026 के टिकट की कीमत

टीमशहरटिकट कीमत
चेन्नई सुपर किंग्सचेन्नईअभी तय नहीं
दिल्ली कैपिटल्सदिल्लीअभी तय नहीं
गुजरात टाइटन्सअहमदाबाद₹1,000 – ₹25,000
कोलकाता नाइट राइडर्सकोलकाता₹1,200 – ₹8,500
लखनऊ सुपर जायंट्सलखनऊ₹1,000 – ₹40,000
मुंबई इंडियंसमुंबईअभी तय नहीं
पंजाब किंग्समुल्लनपुरअभी तय नहीं
राजस्थान रॉयल्सगुवाहाटी / जयपुर₹2,700 – ₹4,200
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुबेंगलुरुअभी तय नहीं
सनराइजर्स हैदराबादहैदराबादअभी तय नहीं

यह भी पढ़े: आईपीएल 2026 में KKR किसके खिलाफ करेगी अपने अभियान की शुरुआत, जानें पूरा शेड्यूल


Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular