Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) संस्करण की समाप्ति हो गई है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने न्यूजीलैंड को मात देकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है. एक तरफ जहां टी20 वर्ल्ड कप 2026 एडिशन की समाप्ति हो गई है.
वहीं दूसरी तरफ बोर्ड ने हाल ही में टीम इंडिया (Team India) के हेड कोच को नई जिम्मेदारी सौंपी है. जिसके बाद अब टीम इंडिया के हेड कोच भारतीय टीम के बजाए इस टीम के लिए नई भूमिका में नज़र आएंगे.
गैरी कर्स्टन बने श्रीलंकाई टीम के हेड कोच
टीम इंडिया (Team India) को अपनी कोचिंग में साल 2011 का वर्ल्ड कप जितवाने वाले दिग्गज गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के संस्करण के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंकाई टीम के हेड कोच के रूप में नियुक्त कर दिया है.
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (Sri Lanka Cricket) के साथ गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) का करार 2 साल के लिए हुआ है. जिसके बाद वर्ल्ड कप 2027 में अब श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के लिए गैरी गर्स्टन ही हेड कोच की जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे.
वर्ल्ड कप में बतौर कंसल्टेंट टीम के साथ जुड़े थे गैरी कर्स्टन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के एडिशन में गैरी कर्स्टन नामीबिया की टीम के लिए कंसल्टेंट का रोल निभा रहे थे. गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) के क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो उन्होंने फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए फॉर्मेट को मिलाकर 500 से अधिक मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 64 शतक के साथ 26000 से ज्यादा रन बनाए हैं.
टीम इंडिया के लिए भी कर्स्टन निभा चूके है हेड कोच की जिम्मेदारी
गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) ने साल 2008 में टीम इंडिया के लिए हेड कोच की कमान संभाली थी. उनके लीडरशिप में टीम इंडिया ने 1983 के बाद 28 साल के बाद वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है. गैरी कर्स्टन की अगुवाई में टीम इंडिया (Team India) ने न सिर्फ वर्ल्ड कप जीता था बल्कि टेस्ट क्रिकेट के अपने इतिहास में भी आईसीसी (ICC) रैंकिंग में पहला पायदान प्राप्त किया था. ऐसे में अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (Sri Lanka Cricket) भी यह चाहेंगी कि गैरी कर्स्टन का यह कार्यकाल उनके क्रिकेटिंग फ्यूचर के लिए भी शानदार रहे.
यह भी पढ़े: IPL इतिहास के 5 सबसे सफल कप्तान, धोनी-रोहित समेत लिस्ट में शामिल है इन दिग्गजों के नाम
