HomeIPL 2026IPL में सचिन-विराट समेत इन 14 खिलाड़ियों ने जीता ऑरेंज कैप, लिस्ट...

IPL में सचिन-विराट समेत इन 14 खिलाड़ियों ने जीता ऑरेंज कैप, लिस्ट से धोनी-रोहित जैसे दिग्गजों का नाम नदारत

IPL: आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में की गई थी. तब से लेकर अब तक आईपीएल (IPL) के हर सीजन में हमें कई ऐसे बल्लेबाज मिले जिन्होंने उस सीजन में अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया. आईपीएल के नियमों के अनुसार अगर कोई बल्लेबाज आईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाते है तो उन्हें सीजन के अंत में ऑरेंज कैप प्राप्त होता है. 

ऐसे में आज इस लेख के माध्यम से हम आपको इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ियों से अवगत कराने वाले है. जिसमें सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और विराट कोहली (Virat Kohli) जैसे स्टार बल्लेबाज़ों का नाम शामिल है. वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि अब तक आईपीएल के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अब तक ऑरेंज कैप नहीं जीता है.

इन 14 खिलाड़ियों ने आईपीएल में जीते ऑरेंज कैप 

साल   ऑरेंज कैप विनर का नाम      टीम का नाम   रन
2025साई सुदर्शन गुजरात टाइटन्स759
2024विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु741
2023शुभमन गिलगुजरात टाइटन्स890
2022जोस बटलरराजस्थान रॉयल्स863
2021ऋतुराज गायकवाड़चेन्नई सुपर किंग्स635
2020केएल राहुलपंजाब किंग्स 670
2019डेविड वॉर्नरसनराइजर्स हैदराबाद692
2018केन विलियमसनसनराइजर्स हैदराबाद735
2017डेविड वॉर्नरसनराइजर्स हैदराबाद641
2016विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु973
2015डेविड वॉर्नरसनराइजर्स हैदराबाद562
2014रॉबिन उथप्पाकोलकाता नाइट राइडर्स660
2013माइकल हसीचेन्नई सुपर किंग्स733
2012क्रिस गेलरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु733
2011क्रिस गेलरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु608
2010सचिन तेंदुलकरमुंबई इंडियंस618
2009मैथ्यू हेडनचेन्नई सुपर किंग्स572
2008शॉन मार्शपंजाब किंग्स 616

डेविड वॉर्नर ने 3 बार जीता ऑरेंज कैप 

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) जिन्होंने साल 2016 में अपनी कप्तानी में सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) को उनकी पहली आईपीएल दिलवाने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने बतौर बल्लेबाज आईपीएल (IPL) के इतिहास में 3 बार ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा किया है.

डेविड वॉर्नर ने साल 2015, 2017 और 2019 के सीजन में ऑरेंज कैप अपने नाम किया. उनके अलावा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शॉन मार्श (Shaun Marsh) और मैथ्यू हेडन (Mathew Hayden) ने भी ऑरेंज कैप अपने नाम किया था.

यह भी पढ़े: टीम इंडिया के हेड कोच को बोर्ड ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

विराट कोहली समेत इस खिलाड़ी ने 2 बार ऑरेंज कैप किया अपने नाम 

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) बतौर कप्तान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को आईपीएल दिलवाने में असमर्थ रहे लेकिन बतौर बल्लेबाज उन्होंने आईपीएल के इतिहास में 2 बार ऑरेंज कैप अपने नाम किया. साल 2016 और 2014 के सीजन में विराट कोहली ने ऑरेंज कैप अपने नाम किया था. वहीं उनके अलावा क्रिस गेल (Chris Gayle) ने भी साल 2011 और 2012 के आईपीएल सीजन में ऑरेंज कैप अपने नाम किया था.

सचिन तेंदुलकर ने भी जीता है ऑरेंज कैप 

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने आईपीएल के इतिहास में ऑरेंज कैप अपने नाम किया है. साल 2010 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए कप्तानी करते हुए उन्होंने न सिर्फ फ्रेंचाइजी को पहली बार फाइनल में पहुंचाया था बल्कि बतौर बल्लेबाज भी सीजन में सबसे अधिक रन (618) बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया था.

धोनी- रोहित कभी नहीं जीत पाए ऑरेंज कैप 

आईपीएल क्रिकेट के 2 सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अब तक आईपीएल (IPL) क्रिकेट में खेले गए 18 सीजन में से एक भी सीजन में ऑरेंज कैप नहीं जीता है. वहीं टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) समेत युवराज सिंह (Yuvraj Singh), वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag), सुरेश रैना (Suresh Raina) जैसे स्टार बल्लेबाज भी ऑरेंज कैप कभी अपने नाम नहीं कर पाए.

यह भी पढ़े: आईपीएल इतिहास के 5 सबसे सफल कप्तान

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular