Homeक्रिकेटIPL इतिहास के 5 सबसे सफल कप्तान, धोनी-रोहित समेत लिस्ट में शामिल...

IPL इतिहास के 5 सबसे सफल कप्तान, धोनी-रोहित समेत लिस्ट में शामिल है इन दिग्गजों के नाम

IPL: आईपीएल 2026 (IPL 2026) संस्करण की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. ऐसे में अब जब टीम इंडिया (Team India) ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) अपने नाम कर लिया है तो उसके बाद अब भारतीय खिलाड़ियों समेत समर्थकों का पूरा ध्यान आईपीएल पर केंद्रित हो गया है.

ऐसे में आज इस लेख के माध्यम से हम आपको आईपीएल इतिहास के 5 सबसे सफल कप्तानों के बारे में बताएंगे। जिसमें न सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जैसे आईपीएल (IPL) विनिंग कप्तानों का नाम शामिल है बल्कि कुछ ऐसे भारतीय खिलाड़ियों का भी नाम शामिल है जिन्हें अब तक इंटरनेशनल लेवल पर टीम इंडिया (Team India) के लिए एक भी मुकाबले में कप्तानी करने का मौका नहीं मिला है.

आईपीएल के 5 सबसे सफल कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी

सबसे सफल कप्तानों की बात हो उस लिस्ट से महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का नाम नदारत हो. ऐसा होना नामुमकिन ही लगता है. इसी तरह जब भी आईपीएल इतिहास के सबसे सफलतम कप्तानों की बात होगी तो उसमें भी सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी का ही नाम आएगा.

महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान चन्नेई सुपर किंग्स (CSK) को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाया है. वहीं बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही एक एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने आईपीएल इतिहास में 100 से अधिक मुकाबले जीते है. महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान आईपीएल में 136 मुकाबले जीते है.

रोहित शर्मा

आईपीएल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को अपनी कप्तानी के पहले सीजन में पहली बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इंटरनेशनल लेवल पर टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) और चैंपियन ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) का खिताब जितवाया है.

वहीं आईपीएल (IPL) इतिहास में रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल चैंपियन भी बनाया है. आईपीएल इतिहास में बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने 87 मुकाबलो में जीत अर्जित की है.

यह भी पढ़े: IPL 2026: आर अश्विन ने IPL 2026 से पहले सरफराज खान को लेकर CSK को एक कड़ा मैसेज भेजा है

गौतम गंभीर

टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का नाम भी आईपीएल के टॉप 5 सफल कप्तानों की लिस्ट में शामिल है. अपने आईपीएल करियर के दौरान गौतम गंभीर ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और कोलकाता नाईट राइडर्स फ्रेंचाइजी के लिए कप्तान की भूमिका निभाई है.

जिसमें उन्होंने अपनी कप्तानी से कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) को 2 बार आईपीएल चैंपियन बनाने में भी विशेष भूमिका निभाई. गंभीर के आंकड़े की बात करें तो बतौर कप्तान आईपीएल में खेले 129 मुक़ाबलों में से गंभीर को 71 मुक़ाबलों में जीत हासिल हुई.

विराट कोहली

मौजूदा समय के महानतम बल्लेबाज़ो में से विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम भी आईपीएल क्रिकेट के सबसे कप्तानों की लिस्ट में मौजूदा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए लगभग 9 साल लगातार कप्तानी करते हुए कोहली कभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उस दौरान आईपीएल चैंपियन तो नहीं बना पाए लेकिन उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए कप्तानी करते हुए 66 मुकाबलो में जीत अर्जित की.

श्रेयस अय्यर

भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों की लिस्ट में शामिल है. श्रेयस अय्यर ने आईपीएल के दौरान सबसे पहले कप्तानी साल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए की थी. तब से लेकर अब तक उन्होंने आईपीएल में 87 मुकाबले में कप्तानी की जिम्मेदारी निभाई है.

जिसमें से 48 मुकाबले में उन्हें सफलता प्राप्त हुई है. वहीं उन्होंने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) को साल 2024 में फ्रेंचाइजी का तीसरा आईपीएल खिताब जितवाने में भी अहम भूमिका निभाई थी लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अब तक श्रेयस अय्यर को इंटरनेशनल लेवल पर टीम इंडिया (Team India) के लिए एक भी मुकाबले में कप्तानी करने का मौका नहीं मिला है. वहीं आने वाले आईपीएल सीजन में श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स (PBKS) की कप्तानी की जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे.

यह भी पढ़े: TATA IPL 2026: RCB और RR पर टिकी वैश्विक निवेशकों की नज़र, ओनरशिप रेस ने पकड़ी रफ्तार

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular