Homeक्रिकेटवर्ल्ड कप फाइनल से पहले कोच गंभीर का बड़ा दांव, अपने ट्रंप...

वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कोच गंभीर का बड़ा दांव, अपने ट्रंप कार्ड को देंगे प्लेइंग 11 में वापसी का मौका

World Cup Final: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड (IND VS NZ) के बीच में 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया (Team India) इस मुकाबले में जीत हासिल करके अपने होम ग्राउंड में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनकर इतिहास रच सकती है।

ऐसे में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने वर्ल्ड कप फाइनल से पहले प्लेइंग 11 में अपने सबसे बड़े ट्रंप कार्ड को मौका देने का मन बना लिया है। अगर आप भी जानना चाहते है कि कोच गंभीर अपने ट्रंप कार्ड के रूप में वर्ल्ड कप फाइनल (World Cup Final) में किस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में मौका देना चाहते है तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा।

वरुण चक्रवर्ती हो सकते है वर्ल्ड कप फाइनल से बाहर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के संस्करण की शुरुआत से पहले वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) टी20 फॉर्मेट में दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज़ थे लेकिन अब जब वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया (Team India) ने अपनी जगह बना ली है तो अब इस वरुण चक्रवर्ती इस टूर्नामेंट में स्ट्रगल करते हुए नज़र आ रहे है।

हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले की बात करे तो वरुण चक्रवर्ती ने 16 की इकॉनमी से 64 रन दिए वहीं उनकी गेंदबाजी के दौरान, न तो उनकी गेंद स्पिन हो रही थी न ही वो एक सही लाइन लेंथ पर गेंद फेंकने में सक्षम हो पा रहे थे।

यह भी पढ़े: सेमीफाइनल से पहले कोच गंभीर ने नहीं उठाया ये कदम, तो टीम इंडिया के चैंपियन बनने का सपना रह जाएगा अधूरा

कुलदीप यादव को मौका दे सकते है कोच गंभीर

अब जब वरुण चक्रवर्ती वर्ल्ड कप के इस संस्करण में बुरी तरह फ्लॉप हो रहे है तो ऐसे में अब कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले प्लेइंग 11 में बदलाव करते हुए कुलदीप यादव को मौका दे सकते है।

कुलदीप यादव की बात करे तो उन्होंने इस वर्ल्ड कप संस्करण में अब तक केवल एक ही मुकाबला खेला है। पाकिस्तान के खिलाफ हुए ग्रुप स्टेज मुकाबले में कुलदीप यादव ने 14 रन देकर 1 विकेट भी झटका था। ऐसे में अब कोच गंभीर एक बार फिर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को प्लेइंग 11 में शामिल होने का मौका दे सकते है।

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में कुछ ऐसी नजर आ सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर) , ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम् दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह

यह भी पढ़े: एक सितारा, एक मंच, एक ऐलान: ICC U19 World Cup 2026 फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular