Homeक्रिकेटसेमीफाइनल से पहले कोच गंभीर ने नहीं उठाया ये कदम, तो टीम...

सेमीफाइनल से पहले कोच गंभीर ने नहीं उठाया ये कदम, तो टीम इंडिया के चैंपियन बनने का सपना रह जाएगा अधूरा

टीम इंडिया (Team India) ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) की अगुवाई में अपने सुपर 8 स्टेज के अंतिम मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से मात देकर लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) के सेमीफाइनल स्टेज में अपनी जगह बनाई है. अब टीम इंडिया को 5 मार्च को इंग्लैंड (IND VS ENG) के साथ वानखेड़े स्टेडियम में अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है.

सेमीफाइनल मुकाबले में मैदान पर उतरने से पहले टीम इंडिया (Team India) को अपनी कमजोरियों को दूर करना होगा. जिसके लिए कोच गंभीर (Gautam Gambhir) को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले एक ऐसा कदम उठाना पड़ेगा. जिसे अगर कोच गौतम गंभीर नज़रअंदाज़ करते है तो टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप में हिस्ट्री रिपीट करने का सपना एक अधूरा ख्वाब ही बन जाएगा.

कोच गंभीर को ढूंढना होगा छठे गेंदबाजी का विकल्प

चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यीय दल का चयन किया था तो उसमें भारतीय टीम के पास गेंदबाजी करने के वाले खिलाड़ियों के कम से कम 9 से 10 विकल्प मौजूद थे.

वर्ल्ड कप के मुकाबले के दौरान भारतीय टीम अब तक केवल 6 ही गेंदबाजी के विकल्पों का इस्तेमाल करते हुए नजर आई है लेकिन ज़िम्बाब्वे के खिलाफ हुए सुपर 8 मुकाबले में शिवम् दुबे की खराब गेंदबाजी के बाद कोच और कप्तान ने वेस्टइंडीज के साथ हुए मुकाबले में केवल 5 ही गेंदबाजों का इस्तेमाल किया. ऐसे में अब कोच गंभीर को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले प्लेइंग 11 में एक पुख्ता गेंदबाजी के विकल्प को ढूंढ़ना होगा.

ये 2 खिलाड़ी दूर कर सकते है टीम इंडिया की समस्या

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए प्लेइंग 11 पर गौर करें तो उस मुकाबले में टीम इंडिया के पास छठे गेंदबाजी के विकल्प के रूप में सिर्फ शिवम् दुबे (Shivam Dube) ही नहीं बल्कि तिलक वर्मा (Tilak Varma) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का भी विकल्प मौजूद था.

ऐसे में भारतीय कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में छठे विकल्प के रूप में इन 2 स्टार प्लेयर्स की ऑलराउंड काबिलियत का भी इस्तेमाल कर सकते है.

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम् दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रावर्थी

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular