Homeक्रिकेटआईपीएल 2026 शेड्यूल का ऐलान, साल भर बाद इस मैदान पर होगी...

आईपीएल 2026 शेड्यूल का ऐलान, साल भर बाद इस मैदान पर होगी क्रिकेट की वापसी

IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने शेड्यूल का ऐलान कर दिया है लेकिन बोर्ड ने आगामी सीजन के लिए पूरे कार्यक्रम का ऐलान नहीं किया है. देश भर के विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने अभी केवल पहले 20 मुकाबले के लिए शेड्यूल का ऐलान किया है.

आईपीएल 2026 शेड्यूल (IPL 2026 Schedule) के जारी होने के बाद देश के एक अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है क्योंकि आईपीएल 2026 के सीजन का पहला मुकाबला उस मैदान पर खेला जाएगा, जहां पर साल भर से एक भी मुकाबला नहीं खेला गया है. ऐसे में आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत के साथ साल भर बाद इस मैदान पर भी क्रिकेट की वापसी होने वाली है.

साल भर बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी क्रिकेट की वापसी

आईपीएल 2025 सीजन की चैम्पियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के जश्न समारोह में पिछले वर्ष हुए भगदड़ के बाद से बैंगलोर में मौजूद चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई क्रिकेट मुकाबला नहीं खेला गया है.

वहीं अब जब बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल 2026 के लिए शेड्यूल (IPL 2026 Schedule) का ऐलान किया है तो टूर्नामेंट का पहला राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB VS SRH) के बीच में चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही तय किया गया है. जिसके बाद अब क्रिकेट समर्थक साल भर के बाद इस मैदान पर क्रिकेट देखने का आनंद ले पाएंगे.

यह भी पढ़े: IPL इतिहास के 5 सबसे सफल कप्तान, धोनी-रोहित समेत लिस्ट में शामिल है इन दिग्गजों के नाम

पहले 15 दिनों में खेले जाएंगे कुल 20 मुकाबले

आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. बीसीसीआई (BCCI) ने देश के कुछ राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों के ऐलान होने के बाद सीजन के अन्य मुकाबलों के लिए शेड्यूल ऐलान करने का फैसला किया है.

पहले 15 दिन के शेड्यूल (IPL 2026 Schedule) की बात करें तो उसमें दो डबल हेडर मुकाबले हैं. पहला डबल हेडर मुकाबला 4 अप्रैल को खेला जाएगा. जबकि दूसरा डबल हेडर 5 अप्रैल को खेला जाना है. वहीं इस दौरान सबसे अधिक मुकाबले कोलकाता और गुवाहाटी के मैदान पर खेले जाएंगे.

IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के पहले 20 मुकाबले के लिए यहां देखें पूरा शेड्यूल

तारीखमैचसमयवेन्यू
28 मार्च, शनिवाररॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबादशाम 7:30 बजेबेंगलुरु
29 मार्च, रविवारमुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्सशाम 7:30 बजेमुंबई
30 मार्च, सोमवारराजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्सशाम 7:30 बजेगुवाहाटी
31 मार्च, मंगलवारपंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंसशाम 7:30 बजेमुल्लांपुर
1 अप्रैल, बुधवारलखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्सशाम 7:30 बजेलखनऊ
2 अप्रैल, गुरुवारकोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबादशाम 7:30 बजेकोलकाता
3 अप्रैल, शुक्रवारचेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्सशाम 7:30 बजेचेन्नई
4 अप्रैल, शनिवारदिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंसदोपहर 3:30 बजेदिल्ली
4 अप्रैल, शनिवारगुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्सशाम 7:30 बजेअहमदाबाद
5 अप्रैल, रविवारसनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्सदोपहर 3:30 बजेहैदराबाद
5 अप्रैल, रविवाररॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्सशाम 7:30 बजेबेंगलुरु
6 अप्रैल, सोमवारकोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्सशाम 7:30 बजेकोलकाता
7 अप्रैल, मंगलवारराजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंसशाम 7:30 बजेगुवाहाटी
8 अप्रैल, बुधवारदिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंसशाम 7:30 बजेदिल्ली
9 अप्रैल, गुरुवारकोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्सशाम 7:30 बजेकोलकाता
10 अप्रैल, शुक्रवारराजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुशाम 7:30 बजेगुवाहाटी
11 अप्रैल, शनिवारपंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाददोपहर 3:30 बजेमुल्लांपुर
11 अप्रैल, शनिवारचेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्सशाम 7:30 बजेचेन्नई
12 अप्रैल, रविवारलखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंसदोपहर 3:30 बजेलखनऊ
12 अप्रैल, रविवारमुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुशाम 7:30 बजेमुंबई
13 अप्रैल, सोमवारसनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्सशाम 7:30 बजेहैदराबाद
14 अप्रैल, मंगलवारचेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्सशाम 7:30 बजेचेन्नई
15 अप्रैल, बुधवाररॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्सशाम 7:30 बजेबेंगलुरु
16 अप्रैल, गुरुवारमुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्सशाम 7:30 बजेमुंबई
17 अप्रैल, शुक्रवारगुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्सशाम 7:30 बजेअहमदाबाद
18 अप्रैल, शनिवाररॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्सदोपहर 3:30 बजेबेंगलुरु
18 अप्रैल, शनिवारसनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्सशाम 7:30 बजेहैदराबाद
19 अप्रैल, रविवारकोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्सदोपहर 3:30 बजेकोलकाता
19 अप्रैल, रविवारपंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्सशाम 7:30 बजेन्यू चंडीगढ़
20 अप्रैल, सोमवारगुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंसशाम 7:30 बजेअहमदाबाद
21 अप्रैल, मंगलवारसनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्सशाम 7:30 बजेहैदराबाद
22 अप्रैल, बुधवारलखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्सशाम 7:30 बजेलखनऊ
23 अप्रैल, गुरुवारमुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्सशाम 7:30 बजेमुंबई
24 अप्रैल, शुक्रवाररॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटन्सशाम 7:30 बजेबेंगलुरु
25 अप्रैल, शनिवारदिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्सशाम 7:30 बजेदिल्ली
25 अप्रैल, शनिवारराजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबादशाम 7:30 बजेजयपुर
26 अप्रैल, रविवारगुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्सदोपहर 3:30 बजेअहमदाबाद
26 अप्रैल, रविवारलखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्सशाम 7:30 बजेलखनऊ
27 अप्रैल, सोमवारदिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुशाम 7:30 बजेदिल्ली
28 अप्रैल, मंगलवारपंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्सशाम 7:30 बजेन्यू चंडीगढ़
29 अप्रैल, बुधवारमुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबादशाम 7:30 बजेमुंबई
30 अप्रैल, गुरुवारगुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुशाम 7:30 बजेअहमदाबाद
1 मई, शुक्रवारराजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्सशाम 7:30 बजेजयपुर
2 मई, शनिवारचेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंसशाम 7:30 बजेचेन्नई
3 मई, रविवारसनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्सदोपहर 3:30 बजेहैदराबाद
3 मई, रविवारगुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्सशाम 7:30 बजेअहमदाबाद
4 मई, सोमवारमुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्सशाम 7:30 बजेमुंबई
5 मई, मंगलवारदिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्सशाम 7:30 बजेदिल्ली
6 मई, बुधवारसनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्सशाम 7:30 बजेहैदराबाद
7 मई, गुरुवारलखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुशाम 7:30 बजेलखनऊ
8 मई, शुक्रवारदिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्सशाम 7:30 बजेदिल्ली
9 मई, शनिवारराजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्सशाम 7:30 बजेजयपुर
10 मई, रविवारचेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्सदोपहर 3:30 बजेचेन्नई
10 मई, रविवाररॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंसशाम 7:30 बजेरायपुर
11 मई, सोमवारपंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्सशाम 7:30 बजेधर्मशाला
12 मई, मंगलवारगुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबादशाम 7:30 बजेअहमदाबाद
13 मई, बुधवाररॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्सशाम 7:30 बजेरायपुर
14 मई, गुरुवारपंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंसशाम 7:30 बजेधर्मशाला
15 मई, शुक्रवारलखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्सशाम 7:30 बजेलखनऊ
16 मई, शनिवारकोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटन्सशाम 7:30 बजेकोलकाता
17 मई, रविवारपंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुदोपहर 3:30 बजेधर्मशाला
17 मई, रविवारदिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्सशाम 7:30 बजेदिल्ली
18 मई, सोमवारचेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबादशाम 7:30 बजेचेन्नई
19 मई, मंगलवारराजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्सशाम 7:30 बजेजयपुर
20 मई, बुधवारकोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंसशाम 7:30 बजेकोलकाता
21 मई, गुरुवारचेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्सशाम 7:30 बजेचेन्नई
22 मई, शुक्रवारसनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुशाम 7:30 बजेहैदराबाद
23 मई, शनिवारलखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्सशाम 7:30 बजेलखनऊ
24 मई, रविवारमुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्सदोपहर 3:30 बजेमुंबई
24 मई, रविवारकोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्सशाम 7:30 बजेकोलकाता

यह भी पढ़े: IPL में सचिन-विराट समेत इन 14 खिलाड़ियों ने जीता ऑरेंज कैप, लिस्ट से धोनी-रोहित जैसे दिग्गजों का नाम नदारत

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular