Home क्रिकेट IPL 2025: आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले धोने का चेला करने लगा...

IPL 2025: आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले धोने का चेला करने लगा रोहित की तारीफ, जानें क्यों मारी पलटी

0

IPL 2025: एक वो खिलाड़ी जिसे महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी टीम में जगह दिलाने के लिए पूरा जोर लगा दिया। एक वो युवा खिलाड़ी जिसकी काबिलियत को एम एस धोनी ने पहचाना। वो खिलाड़ी जिसे आईपीएल का टिकट धोनी ने दिलाया। उस खिलाड़ी को धोनी का चेला माना जाता था, लेकिन वो तो पलटी मार गया है। जो अब लीजेंड कैप्टन रहे महेन्द्र सिंह धोनी नहीं बल्कि अब तो टीम इंडिया के मौजूदा दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ के कसीदे गढ़ रहे हैं।

IPL 2025
MS Dhoni-Sameer Rizvi

धोनी के चेले ने कर दी रोहित की तारीफ

हम यहां पर उत्तर प्रदेश के युवा सितारें समीर रिजवी की बात कर रहे हैं। वो समीर जिसको माही ने आईपीएल में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स में जगह दिलायी, लेकिन वो खिलाड़ी तो अब हिटमैन का कायल हो चुका है और रोहित शर्मा की जमकर तारीफ करने लगा है। समीर रिजवी को चेन्नई सुपर किंग्स में एमएस धोनी ने बहुत कुछ सीखने को मिला है, लेकिन इस खिलाड़ी ने तो अब रोहित शर्मा के गुणगान गाने शुरू कर दिया हैं।

ये भी पढ़े-IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस में हुई 2 टी20 वर्ल्ड चैंपियंस की एंट्री, रोहित की कप्तानी में खत्म करेंगे 4 सालों से ट्रॉफी जीतने का इंतजार

समीर रिजवी ने धोनी नहीं बल्कि रोहित को बताया अपने लिए प्रेरणा

जी हां… युवा सनसनी समीर रिजवी ने रोहित शर्मा की जबरदस्त तारीफ की है। आईपीएल के पिछले मिली ऑक्शन में 8.4 करोड़ रुपये की राशि हासिल कर तहलका मचाने वाले समीर रिजवी को पिछला सीजन धोनी जैसे महान खिलाड़ी के साथ खेलने को मिला, जहां उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया। लेकिन वो अब रोहित शर्मा को लेकर कह रहे हैं कि उन्हें हिटमैन की बल्लेबाजी से बहुत कुछ सीखने को मिलता है और छक्के लगाने की काबिलियत भी रोहित से ही मिली है।

समीर रिजवी ने कहा,- रोहित की बैटिंग ने उनमें किया छक्के लगाने को जोश पैदा

समीर रिजवी ने कहा कि, “रोहित शर्मा भाई की बैटिंग मुझे बहुत प्रोत्साहन देती है। उनके छक्के लगाने की काबिलियत मेरे अंदर जोश भर्ती है। मुझे उनकी बैटिंग पसंद है और उनका खेल के प्रति रवैया पसंद है। वो दुनिया के सबसे स्टाइलिश बल्लेबाज हैं।” रिजवी का हिटमैन को लेकर इस बयान के बाद कहीं ना कहीं चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को कंफ्यूज कर दिया है कि वो धोनी को लेकर कभी इतना कुछ नहीं बोले, तो क्या धोनी से ज्यादा रिजवी रोहित को पसंद करते हैं। वैसे जिस तरह का ओहदा हिटमैन हासिल कर चुके हैं, हर कोई उन्हें प्रशंसा से नवाज रहा है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के 20 साल के युवा स्टार खिलाड़ी समीर रिजवी को आईपीएल 2024 में जो मौका मिला, वहां वो खास प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने अब तक 8 मैच में 51 रन ही बना सके। अब उनसे इस बार ज्यादा उम्मीदें होंगी। लेकिन वो किस टीम का हिस्सा बनेंगे, ये देखना दिलचस्प होगा।