Homeक्रिकेटIPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस में हुई 2 टी20 वर्ल्ड चैंपियंस...

IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस में हुई 2 टी20 वर्ल्ड चैंपियंस की एंट्री, रोहित की कप्तानी में खत्म करेंगे 4 सालों से ट्रॉफी जीतने का इंतजार

Mumbai Indians: 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आईपीएल 2024 के सीजन में काफी औसतन प्रदर्शन किया था. आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी.

जिस कारण से अब मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन शुरू होने से लगभग 6 महीने पहले ही 2 टी20 वर्ल्ड चैंपियंस की टीम में एंट्री करा दी है. जिसके बाद माना जा रहा है कि 4 साल के लंबे इंतज़ार के बाद एक बार फिर रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम आईपीएल चैंपियन बन सकती है.

2 टी20 वर्ल्ड चैंपियंस खिलाड़ियों की हुई एंट्री

Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 के सीजन के लिए अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करने से पहले कोचिंग स्टाफ में 2 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले दिग्गजों की एंट्री कराई है. बतौर बोलिंग कोच मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने पारस म्हाम्ब्रे (Paras Mhambrey) को नियुक्त किया है वहीं बतौर हेड कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) की नियुक्ति हो गई है. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पारस म्हाम्ब्रे ने हाल ही में भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का ख़िताब जीता है वहीं महेला जयवर्धने ने साल 2014 में श्रीलंका के लिए टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.

यह भी पढ़े: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी को नही मिला मौका, तो बोर्ड के खिलाफ जाकर इस उठाएगा ऐसा कदम

रोहित शर्मा की बतौर कप्तान होगी वापसी

महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) की मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम में बतौर हेड कोच वापसी होने के बाद ऐसा लगभग तय माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2025 के सीजन में एक बार फिर मुंबई इंडियंस के लिए बतौर कप्तान नियुक्त हो सकते है. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी 4 साल बाद एक बार फिर आईपीएल (IPL) का खिताब अपने नाम कर सकती है.

यह भी पढ़े: हांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, 38 वर्षीय दिग्गज कप्तान, तो RCB के 4 खिलाड़ियों को भी मिला मौका

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular