HomeIPL 2026IPL Match Today 3 May 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए...

IPL Match Today 3 May 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

IPL Match Today: 3 मई को आईपीएल 2026 में दो मुकाबले खेले जाएंगे. 3 मई को दिन का दूसरा और आईपीएल 2026 सीजन का 46वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 से बजे से खेला जाएगा. आईपीएल 2026 के सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने 9 मैचों में 5 मुकाबले जीते है. वहीं पंजाब किंग्स ने 8 मैचों में 6 मुकाबले जीते है.

ऐसे में गुजरात टाइटंस को अगर आईपीएल 2026 सीजन के दौरान प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो टीम के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला काफी अहम होने वाला है. ऐसे में आइए जानने का प्रयास करते है कि गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?

GT vs PBKS Match Preview

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 46वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे रविवार, 3 मई को खेला जाएगा. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, वहीं पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर करते हुए नजर आएंगे.

GT vs PBKS Head to Head Record

Gujarat Titans और Punjab Kings (GT VS PBKS) के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से 3 मुकाबलों में गुजरात टाइटंस (GT) ने जीत दर्ज की है, वहीं 4 मुकाबलों में पंजाब किंग्स (PBKS) को जीत मिली है. आईपीएल 2026 सीजन की बात करें तो इस सीजन खेले गए एक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेटों से मात दी थी.

वहीं टीमों के हाई स्कोर की बात करें तो पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ गुजरात टाइटंस का हाईएस्ट स्कोर 232 रन रहा है, जबकि सबसे छोटा टीम स्कोर 143 रन का है. वहीं, गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स का सबसे बड़ा स्कोर 243 रन और सबसे छोटा स्कोर 142 रन का रहा है.

GT vs PBKS: Narendra Modi Stadium, Ahmedabad Pitch Report

आईपीएल 2026 का 46वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि हमेशा से एक हाई स्कोरिंग वेन्यू रहा है. ऐसे में ये साफ है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहेगी लेकिन अगर पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए टीम 220 से अधिक का स्कोर खड़ा कर देगी तो उसे दूसरी पारी में चेस करना इतना आसान नहीं होगा.

GT vs PBKS: Where to Watch?

आईपीएल 2026 सीजन का 46वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग् के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.

GT vs PBKS: Player to Watch Out For

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले गुजरात टाइटंस की टीम से तरफ से शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जेसन होल्डर, कागिसो रबाडा स्टार प्लेयर साबित हो सकते है. वहीं पंजाब किंग्स की तरफ से प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

GT vs PBKS Probable Playing XI

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमातुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, जैवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट: विजय कुमार वयस्क

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबादा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इम्पैक्ट प्लेयर: अशोक शर्मा

GT VS PBKS Match Prediction

आईपीएल 2026 के 46वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम के जीत हासिल करने के चांस ज्यादा है.

GT VS PBKS Match Prediction, GT VS PBKS Pitch Report, Today’s Match GT VS PBKS, IPL 2026, GT VS PBKS Prediction,GT VS PBKS Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Gujarat Titans vs Punjab Kings

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular