U19 World Cup 2024: भारतीय यूथ ब्रिगेड का धमाका, प्रोटियाज को मात देकर एक बार फिर से फाइनल का टिकट कटाया, सचिन-उदय ने पलटी बाजी

U19 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट की यूथ ब्रिगेड (Indian U19 Cricket team) का एक बार फिर से जलवा देखने को मिला, जहां आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में जगह बना ली है। मंगलवार को मेजबान दक्षिण अफ्रीका की जूनियर टीम को पहले सेमीफाइनल मैच में 2 विकेट से रोमांचक अंदाज में मात देने के साथ ही एक बार फिर से फाइनल मैच का टिकट कटाया। भारतीय यूथ ब्रिगेड (Indian Youth Brigade) ने इस मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया। जहां गेंदबाजों के कमाल के बाद कप्तान उदय सहारन और सचिन धस ने दक्षिण अफ्रीका की युवा टीम को कोई मौका नहीं दिया और अपना वर्स्चव बरकरार रखा।

भारत जूनियर टीम ने एक बार फिर से बनायी फाइनल में जगह

दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर खेले जा रहे यूथ वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मैच बेनोनी में खेला गया। इस मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका (South Africa U19) की जूनियर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 244 रनों का अच्छा टोटल खड़ा किया। जिसके बाद भारत की युवा टीम ने एक समय तो 32 के स्कोर पर 4 विकेट खो दिए, लेकिन इसके बाद कप्तान उदय सहारन (Uday Saharan) के 81 रनों की पारी के साथ ही सचिन धस (Sachin Dhas) की 96 रनों की जबरदस्त पारी के दम पर 48.5 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और खिताबी जंग में फिर से दम भरने को तैयार हो गई है।

ये भी पढ़े-IND U19 VS SA U19 Semi-Final: U19 World Cup 2024 में India vs South Africa में पहला सेमीफाइनल, दोनों टीमों की अनुमानित प्लेइंग-11, कहां देखें मैच, ड्रीम-11 की भविष्यवाणी, पिच और मौसम का हाल

दक्षिण अफ्रीका जूनियर टीम ने खड़ा किया था 244 रन का स्कोर

यूथ वर्ल्ड कप 2024 के इस पहले सेमीफाइनल मैच में भारत अंडर19 टीम के कप्तान उदय सहारन ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम बैटिंग के लिए उतरी। दक्षिण अफ्रीका की जूनियर टीम के लिए स्टीव स्टॉल्क और लुहान ड्री प्रिटोरियस पारी की शुरुआत करने उतरे। दोनों ही बल्लेबाज कुछ खास शुरुआत नहीं कर सके और राज लिम्बानी ने 23 रन के स्कोर पर स्टीव स्टॉल्क को 14 के निजी स्कोर पर चलता किया। इसके बाद डेविड टिगर खाता तक नहीं खोल सके। उन्हें लिम्बानी ने बोल्ड कर दिया। यहां से प्रिटोरियस और रिचर्ड सेलेट्सवेन ने कमाल की बैटिंग की। दोनों ही बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की।

खतरनाक लग रहे प्रिटोरियस को मुशीर खान ने 31वें ओवर में आउट कर दिया। उन्होंने 102 गेंद में 6 चौके 3 छक्कों से 76 रन बनाए। इसके बाद सेलेट्सवेन और ओलिवर व्हाइटहेड ने अपनी टीम के स्कोर को 160 के पार पहुंचा दिया। यहां पर 164 के स्कोर पर ओलिवर 22 रन बनाकर मुशीर का शिकार बने। कुछ ही अंतराल में डेवन मारायस और रिचर्ड सेलेट्सवेन भी आउट हो गए। सेलेट्सवेन ने 100 गेंद में 64 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। यहां पर आखिरी ओवर्स में जाउन जेम्स 19 गेंद 24 रन और ट्रिस्टन लुस ने 12 रन 23 रनों की मदद से दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 244 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

भारत के कप्तान उदय और सचिन का धमाका, 2 विकेट से जीता सेमीफाइनल

भारतीय अंडर-19 टीम को फाइनल में कदम रखने के लिए 245 रनों का टारगेट मिला। जिसके बाद आदर्श सिंह और अर्शीन कुलकर्णी खेलने उतरे। लेकिन भारतीय यूथ ब्रिगेड की काफी खराब शुरुआत रही, जहां आदर्श सिंह (0 रन), अर्शीन कुलकर्णी (12 रन), मुशीर खान (4 रन) और प्रियांशु मोलिया (5 रन) जल्दी-जल्दी आउट हो गए और स्कोर 32 रन पर 4 विकेट हो गया। एक बहुत ही खराब शुरुआत के बाद कप्तान उदय सहारन और सचिन धस ने पारी संभाली। सचिन आते ही अलग अंदाज में बैटिंग करने लगे और कप्तान उदय साथ लेने लगे। दोनों ही बल्लेबाजों ने भारतीय जूनियर टीम को संकट से निकालकर 5वें विकेट के लिए 171 रनों की जबरदस्त साझेदारी कर भारत की जीत की तरफ बढ़ा दिया।

U19 World Cup 2024
Sachin Dhas

भारत अंडर-19 के 203 रनों के स्कोर पर मफाका ने चलता किया, जिन्होंने 95 गेंद में 11 चौके और 1 छक्के से 96 रनों की यादगार पारी खेली। इसके बाद 226 रन के स्कोर पर अरेवली अविनाश और 227 रन पर मुरूगन अभिषेक भी चलते बने। लेकिन कप्तान उदय डटे रहे और गेंदबाजी से कमाल दिखाने वाले राज लिम्बानी ने केवल 4 गेंद में 13 रन बनाकर भारतीय जूनियर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। उदय आखिर में 124 गेंद में 81 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन भारत ने 48.5 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर फाइनल का टिकट कटवा लिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए मफाका और लुस ने 3-3 विकेट झटके।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...