पिछले 3 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहा ये गेंदबाज, द्रविड़ ने नही दिया था मौका, अब गंभीर कराएंगे वापसी

Team India: टीम इंडिया (Team India) मौजूदा समय में शुभमन गिल की कप्तानी में ज़िम्बाब्वे दौरे पर खेल रही है. ज़िम्बाब्वे दौरे पर जाने से पहले टीम इंडिया ने रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टी20 वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम किया था. राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने टी20 वर्ल्ड कप का ख़िताब भारत को जितवाने के साथ अपने कोचिंग कार्यकाल के अंत की घोषणा कर दी है. जिसके बाद अब गौतम गंभीर को टीम इंडिया की हेड कोच की जिम्मेदारी प्रदान की गई है.

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के हेड कोच बनने के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे है कि गंभीर टीम इंडिया (Team India) से लगभग 3 साल से बाहर चल रहे इस दिग्गज गेंदबाज़ को टीम इंडिया में कमबैक करने का मौका दे सकते है.

वरुण चक्रवर्थी को राहुल द्रविड़ ने नहीं दिया था मौका

32 वर्षीय दिग्गज मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्थी (Varun Chakravarthy) को राहुल द्रविड़ ने अपने कोचिंग कार्यकाल के दौरान एक भी इंटरनेशनल मुक़ाबले में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं दिया था. वरुण चक्रवर्थी की जगह राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने अन्य स्पिनर गेंदबाज़ो पर भरोसा जताया था.

यह भी पढ़े: श्रीलंका दौरे पर इन 3 खिलाड़ियों को लंबे समय के बाद मिल सकती है टीम इंडिया में जगह, एक को तो 3 साल पहले मिला था आखिरी मौका

गौतम गंभीर दे सकते है टीम इंडिया में कमबैक करने का मौका

वरुण चक्रवर्थी ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन में कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हुए 15 मुक़ाबलों में 21 विकेट हासिल किए थे. वरुण चक्रवर्थी की इसी घातक गेंदबाज़ी की मदद से कोलकाता नाईट राइडर्स ने आईपीएल क्रिकेट में अपना तीसरा ख़िताब जीता था. ऐसे में टीम इंडिया (Team India) के नए हेड कोच गौतम गंभीर वरुण चक्रवर्थी (Varun Chakravarthy) की गेंदबाज़ी से इम्प्रेस होकर उन्हें 26 जुलाई से शुरू होने वाले श्रीलंका टी20 सीरीज में खेलने का मौका दे सकते है.

यह भी पढ़े: टीम इंडिया के बॉलिंग कोच के रूप में BCCI कर रही हैं इन 3 नामों पर मंथन, एक ने तो गौतम गंभीर के साथ जीता था वर्ल्ड कप

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Prem Kant Jha

मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप jhaa8954@gmail.com पर मेल पर सकते है.

Prem Kant Jha के अन्य लेख

बोर्ड ने किया टीम का ऐलान, पिछले वर्ल्ड कप के हीरो को बनाया अपना कप्तान

एक तरफ जहां क्रिकेट समर्थक भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) को लेकर उत्साह...

लखनऊ टी20I से पहले टीम इंडिया में बदलाव, कोच गंभीर ने इन 2 खिलाड़ियों की दिया वापसी का मौका

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका (IND VS SA) के बीच में इस समय 5 टी20 मुक़ाबलों की सीरीज खेली जा रही है. जिसमें टीम इंडिया ने क...