Team India: विराट कोहली और रोहित शर्मा को क्यों दिया गया आराम, हार्दिक पंड्या ने कर दिया बड़ा खुलासा

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों कैरेबियाई दौरे पर है। यहां पर वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार सीरीज जीत के बाद भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज को भी 2-1 से अपने नाम कर लिया है। मंगलवार को तीसरे और अंतिम वनडे मैच में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 200 रनों से हरा दिया। भारत ने वनडे सीरीज भी जीत ली है, लेकिन इसी बीच फैंस यहां इस सीरीज में टीम के दो सबसे बड़े खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम देने के पीछे की वजह नहीं समझ सके हैं।

रोहित शर्मा और विराट कोहली को क्यों दिया गया आराम?

रोहित शर्मा इस सीरीज में बतौर कप्तान स्क्वॉड में चुने गए थे, तो वहीं टीम में विराट कोहली भी थे, लेकिन इन दोनों ही दिग्गजों ने पहले वनडे मैच में खेलने के बाद अगले दोनों ही मैच नहीं खेले और इस दौरान टीम की कप्तानी का जिम्मा हार्दिक पंड्या ने उठाया। विराट और रोहित को आराम देने के पीछे की वजह फैंस तो नहीं जानते थे, लेकिन टीम के एक्टिंग कैप्टन हार्दिक पंड्या ने इसे लेकर पूरी वजह स्पष्ट कर दी है।

Team India
Virat Kohli-Rohit Sharma

ये भी पढ़े- Team India: ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह सहित टीम इंडिया के इन 5 मैच विनर खिलाड़ी की फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब जुड़ सकते हैं टीम के साथ

हार्दिक पंड्या ने बतायी रोहित-विराट को आराम देने की वजह

हार्दिक पंड्या ने तीसरे वनडे मैच के खत्म होने के बाद रोहित और विराट को बाहर रखने की वजह समझायी। उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि इन दोनों दिग्गजों को आखिरी 2 वनडे मैच में रेस्ट देने के पीछे बाकी खिलाड़ियों कौ मौका देना है, साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि युवा खिलाड़ियों को परखने के लिए ये सही वक्त है।

युवा खिलाड़ियों को मौका देने और परखने के कारण दोनों दिग्गज हुए थे बाहर

हार्दिक पंड्या ने कहा कि, विराट और रोहित टीम का अभिन्न अंग हैं। वैसे ऋतुराज और अक्षर को भी मौका देना जरूरी था क्योंकि वे इतने साल से खेल रहे हैं। उन्हें पता हैं कि इस तरह की परिस्थितियों में कैसे खेलना है।  उन्होंने आगे कहा कि, इसका मकसद युवाओं को मौका देना था ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अगर हमें किसी को परखना है तो उसका मौका दिया जाए।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...