Team India tour of South Africa: दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर इस खिलाड़ी को किसी भी फॉर्मेट में जगह ना देने पर भड़के आशिष नेहरा, सेलेक्टर्स को सुनी दी ये बात

Team India tour of South Africa: भारतीय क्रिकेट टीम कुछ ही दिनों के बाद दक्षिण अफ्रीका के एक बड़े दौरे पर जा रही है। जहां टीम इंडिया को तीनों ही फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है। इस दौरे के लिए पिछले ही दिनों टीम इंडिया का चयन किया गया। दक्षिण अफ्रीका के इस दौरे पर भारतीय टीम में कईं युवा और सीनियर हर तरीके के खिलाड़ियों को मौका मिला है। तीनों ही फॉर्मेट में सेलेक्टर्स ने अलग-अलग कप्तान बनाने के साथ ही कईं खिलाड़ियों को शामिल किया है, जो इस दौरे पर होंगे।

दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भी भुवनेश्वर कुमार की अनदेखी

भारत के इस दौरे के लिए तीनों ही स्क्वॉड पर नजर डाले तो कुल मिलाकर 33 खिलाड़ियों को मौका मिला है। जिससे साफ होता है कि बीसीसीआई भविष्य के लिए एक मजबूत टीम तैयार करना चाहती है। टीम में कुछ सीनियर्स की भी वापसी हुई, लेकिन एक बार फिर से दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की अनदेखी की गई है। भारत के लिए लंबे समय तक तीनों ही फॉर्मेट में योगदान देने वाले भुवी को नजरअंदाज करना काफी हैरान कर रहा है, जिन्हें पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ही टीम में शामिल नहीं किया जा रहा है।

Team India
Bhuvneshwar Kumar

ये भी पढ़े-India tour of South Africa: दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, तीनों ही फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान, देखे फुल स्क्वॉड

इतने सारे खिलाड़ी चुने, तो भुवनेश्वर को भी देनी चाहिए थी जगह

दक्षिण अफ्रीका के इस दौरे पर इतने सारे खिलाड़ियों को चांस मिलने के बाद भुवी को नजरअंदाज करना भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशिष नेहरा को काफी परेशान कर रहा है। नेहरा इस बात से काफी खफा है कि को नहीं चुना गया। जिओ सीनेमा के साथ बात करते हुए आशिष नेहरा ने कहा कि, मैं इस बात से बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं हूं कि चयनकर्ताओं ने तीन अलग-अलग टीमें चुनी हैं। लगभग सभी का नाम आ चुका है। शायद ही कोई खिलाड़ी ऐसा होगा जिसका नाम उन तीनों टीम में नहीं होगा।

नेहरा ने कहा मुझे लगा था भुवी दक्षिण अफ्रीका जा रहे हैं

इसके बाद उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को ना चुनने को लेकर अपना दर्द बयां किया और कहा कि, मेरे दिमाग में केवल एक ही नाम आता है, क्योंकि आप दक्षिण अफ्रीका जा रहे हैं, और आपने बहुत सारे तेज गेंदबाज चुने हैं, और वह नाम है भुवनेश्वर कुमार। मैं समझता हूं कि आपके पास नई गेंद के लिए अन्य विकल्प हैं, आपके पास अर्शदीप सिंह हैं और मुकेश कुमार खेल रहे हैं।

नहीं भूलें भूवी को, सेलेक्टर्स को रखनी चाहिए उन पर नजर

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भुवनेश्वर कुमार को इस दौरे पर किसी एक टीम में रखना चाहिए था, उनकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए थी। नेहरा ने कहा कि,  हालांकि, अगर आप सभी विकल्पों को देखें, तो भुवनेश्वर कुमार एक अनुभवी गेंदबाज हैं और मैं कहूंगा कि वह अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। चयनकर्ताओं को उन पर नजर रखनी चाहिए। उन्हें पूरी तरह से नहीं भूलना चाहिए, खासकर जब आप टी-20 और 50 ओवर के बारे में बात करते हैं तब।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...