Homeक्रिकेटZIM VS IND: पहले टी20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग...

ZIM VS IND: पहले टी20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 हुई तय, एक साथ 4 खिलाड़ियों को मिलेगा डेब्यू करने का मौका!

ZIM VS IND: टीम इंडिया (Team India) ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब रोहित शर्मा की अगुवाई में अपने नाम किया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया 6 जुलाई से जिम्बाब्वे दौरे पर 5 टी20 मुकाबले की सीरीज खेलेगी. 

6 जुलाई से शुरू होने वाले जिम्बाब्वे टी20 सीरीज (ZIM VS IND) के पहले मुकाबले के लिए टीम मैनेजमेंट ने प्लेइंग 11 तय कर ली है. सूत्रों के मुताबिक टीम इंडिया के प्लेइंग 11 में एक साथ 4 खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

शुभमन गिल की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे (ZIM VS IND) पर रोहित शर्मा के रिटायरमेंट और सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में शुभमन गिल को कप्तानी करने का मौका दिया गया है. शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार मैदान पर उतरते हुए नजर आएंगे.

एक साथ 4 खिलाड़ियों को मिल जाएगा डेब्यू करने का मौका

टीम इंडिया (Team India) के कप्तान शुभमन गिल हरारे के मैदान पर होने वाले पहले टी20 मुकाबले में एक साथ 4 खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है. रिपोर्ट्स की माने तो शुभमन गिल टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल और तुषार देशपांडे को मौका दिया जा सकता है.

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, मुकेश कुमार, आवेश खान

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular