Team India: टीम इंडिया के हेड कोच के लिए गौतम गंभीर का नाम तय होने के बाद ये दिग्गज बनेगा फील्डिंग कोच

Team India Coach: भारतीय क्रिकेट टीम में इस महीनें के खत्म होते ही बड़ा बदलाव होने जा रहा है। टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप के खत्म होने के साथ ही खत्म हो रहा है। ऐसे में भारतीय टीम को उनकी जगह नया हेड कोच मिलने वाला है। मैन इन ब्ल्यू के लिए नए हेड कोच के रूप में पिछले कई दिनों से जबरदस्त चर्चा है, जिसके बाद अब पिछले कुछ दिनों में भारत के एक पूर्व दिग्गज खिलाड़ी के नाम पर मुहर लगना तय हो चुका है।

टीम इंडिया के नए हेड कोच के लिए गौतम गंभीर का नाम तय

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर का नाम अब भारत के नए हेड कोच के रूप में निश्चित हो चुका है। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने मार्गदर्शन में 2024 के सीजन का खिताब दिलाने के बाद से ही गौतम गंभीर को मुख्य कोच बनाने की मांग जोर पकड़ी थी, जिसके बाद अब बीसीसीआई ने भी गौतम गंभीर को राहुल द्रविड़ की जगह हेड कोच के रूप में रिप्लेस करने की तैयारी पूरी कर ली है, अब बस इसके लिए ऐलान होना ही बाकी रह गया है।

ये भी पढ़े-Team India Head Coach: क्या गौतम गंभीर का टीम इंडिया का हेड कोच बनना है तय, सामने आयी हैरान करने वाली रिपोर्ट

गंभीर के कोच बनते ही जोंटी रोड्स हो सकते हैं टीम इंडिया के फील्डिंग कोच

बीसीसीआई ने गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच बनाने की तैयारी कर ली है, इसके साथ ही अब फील्डिंग कोच के लिए भी नाम तय हो चुका है। मौजूदा फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ ही सपोर्टिंग स्टाफ का भी कार्यकाल खत्म होने जा रहा है, ऐसे में नए फील्डिंग कोच के रूप में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रहे जोंटी रोड्स का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। जोंटी रोड्स भारतीय टीम के अगले फील्डिंग कोच इसलिए भी बनाए जा सकते हैं, क्योंकि गौतम गंभीर की वो पहली पसंद रहने वाले हैं।

जोंटी रोड्स को पसंद करते हैं गौतम गंभीर

जोंटी रोड्स के नए फील्डिंग कोच बनाए जाने की संभावना इसलिए सबसे ज्यादा है, क्योंकि वो आईपीएल की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए गौतम गंभीर के साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में दोनों के बीच तालमेल बहुत ही जबरदस्त है। रिपोर्ट्स की माने तो खुद गौतम गंभीर ने जोंटी रोड्स का नाम फील्डिंग कोच के लिए अपनी पसंद का बताया है। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि खुद गंभीर ने रोड्स से फील्डिंग कोच के लिए संपर्क किया था। वैसे भी टीम इंडिया में सपोर्टिंग स्टाफ को हेड कोच की पसंद के अनुसार चुना जाता है। ऐसे में रोड्स का फील्डिंग कोच बनना लगभग तय माना जा रहा है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...