Home क्रिकेट Rohit Sharma: जब मुंबई की चल रही थी हार्दिक के साथ डील...

Rohit Sharma: जब मुंबई की चल रही थी हार्दिक के साथ डील तब ये फ्रेंचाइजी रोहित शर्मा को लेने को थी तैयार, हुआ बड़ा खुलासा

1327

Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफलतम फ्रेंचाइजी में से एक मुंबई इंडियंस ने अपने फैसले से सनसनी मचा दी है। शुक्रवार की शाम को जैसे ही उन्होंने अपने 5 बार के चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया, वैसे ही पूरा क्रिकेट जगत हैरान रह गया। मुंबई पलटन ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या को कप्तान नियुक्त कर दिया है। हार्दिक को मुंबई ने कुछ ही दिनों पहले गुजरात टाइटंस के साथ 15 करोड़ रुपये की रकम में ट्रेड किया था।

IPL 2024
Rohit Sharma

मुंबई इंडियंस ने रोहित को हटाकर हार्दिक को बनाया है नया कप्तान

रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को नया कप्तान नियुक्त कर आईपीएल गलियारों में खलबली मचा दी है। इस खबर से पिछले कुछ घंटों में जबरदस्त चर्चा बटोरी है। एक तरफ मुंबई इंडियंस अपने साथ हार्दिक को कप्तान नियुक्त करने के बाद खुश है, तो दूसरी तरफ रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने पर फैंस बुरी तरह से भड़के हुए हैं। जिन्होंने शनिवार को अलग-अलग तरीके से अपनी नाराजगी जाहिर भी की। जहां बड़ी संख्या में सोशल मीडिया पर इस फ्रेंचाइजी के साथ उनके फैंस नाता तोड़ रहे हैं।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

ये भी पढ़े-IPL 2024: रोहित शर्मा को हटाने पर मुंबई इंडियंस के गुस्साएं फैंस को आरसीबी पूर्व के दिग्गज खिलाड़ी ने दी सलाह, कहा- ‘आप हो जाए खुश’

जब हार्दिक के साथ हो रही थी डील, तो इस टीम की थी रोहित पर नजरें

इसी बीच एक और बड़ी खबर मिल रही है, जो आपका ध्यान पूरी तरह से यहां खींच लेगी। जहां एक खुलासा हुआ है कि जब हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस के द्वारा ट्रेड करने की प्लानिंग की जा रही थी, तभी रोहित शर्मा को हासिल करने के लिए दूसरी फ्रेंचाइजी ने उनके साथ संपर्क किया था। एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि भले ही हार्दिक को ट्रेड करने की खबरें अंदरूनी थी, लेकिन ये खबरें लीग होते ही दिल्ली कैपिटल्स ने तुरंत मुंबई इंडियंस से रोहित शर्मा को अपने साथ शामिल करने के लिए संपर्क किया था।

ये भी पढ़े- IND VS SA 1st ODI: भारत-दक्षिण अफ्रीका जॉहानिसबर्ग में होगा पहला वनडे मैच, जानें अनुमानित प्लेइंग-11, कहां देखें मैच, ड्रीम-11 की भविष्यवाणी, कैसा होगा  पिच और मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स ने रोहित शर्मा को शामिल करने के लिए किया था संपर्क

स्पोर्ट्स टूडे की रिपोर्ट्स के अनुसार जिस वक्त मुंबई इंडियंस हार्दिक पंड्या को हर हाल में अपने साथ शामिल करने के लिए बेताब था, उसी वक्त दिल्ली कैपिटल्स को इस खबर की भनक लग गई और उन्होंने तत्काल प्रभाव से ही रोहित शर्मा को अपने साथ शामिल करने के लिए मुंबई इंडियंस से संपर्क किया। लेकिन मुंबई की फ्रेंचाइजी ने रोहित को देने से इनकार कर दिया और ये बात वहीं पर खत्म हो गई। अब हार्दिक मुंबई इंडियंस के नए कप्तान बन चुके हैं। जिसके बाद रोहित शर्मा 11 सत्र के बात आईपीएल में कप्तानी के बिना मैदान में उतरेंगे।