Home क्रिकेट IPL सीजन शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस के लिए आई राहत...

IPL सीजन शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस के लिए आई राहत भरी खबर, पूर्व कप्तान की इस दिन होगी कैंप में वापसी

28215

IPL : आईपीएल 2024 (IPL 2024) सीजन शुरू होने से पहले 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए केवल बुरी खबर ही निकलकर सामने आ रही है. मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2024 के टीम स्क्वाड में शामिल कुछ खिलाड़ी चोटिल है.

IPL

जिसके चलते यह खिलाड़ी आईपीएल 2024 (IPL 2024) सीजन के पहले मुक़ाबले से टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे लेकिन बीते कुछ घंटो पहले आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के टीम स्क्वाड के लिए राहत भरी खबर निकलकर सामने आ रही है जिसके अनुसार मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान जल्द ही मैदान पर वापसी करने जा रहे है.

रोहित शर्मा जल्द करेंगे मैदान पर वापसी

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को कप्तानी में 5 बार आईपीएल ख़िताब जितवाने वाले दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ हुए टेस्ट सीरीज के अंतिम मुक़ाबले के तीसरे दिन बैक की समस्या से ग्रस्त हो गए थे. जिसके चलते कप्तान रोहित शर्मा उस दिन फील्ड पर भी नहीं उतर पाए थे. ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स का मानना था कि कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल 2024 (IPL 2024) सीजन के पहले कुछ मुक़ाबलों को मिस भी कर सकते है.

यह भी पढ़े : वर्ल्ड क्रिकेट में फिर हुई PCB की फजीहत, शेन वॉटसन के बाद अब इस वर्ल्ड चैंपियन कप्तान ने ठुकराया हेड कोच बनने का ऑफर

18 मार्च को मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन में भाग लेने के लिए 18 मार्च को मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ेंगे. इससे पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को अपनी फैमिली और अपने दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया था. ऐसे में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के टीम के साथ जुड़ जाने से मुंबई इंडियंस की टीम स्क्वाड अब मजबूत नज़र आ रही है.

IPL 2024 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलेगी मुंबई

आईपीएल (IPL) की 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) सीजन 2024 में रोहित शर्मा के बजाए हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलते हुए नज़र आएगी. आईपीएल 2024 के सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में होगी. साल 2013 के बाद के बाद यह पहला मौका होगा मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) करते हुए नज़र आएंगे.

यह भी पढ़े : IPL में लंबे अरसे बाद खेलते नज़र आएंगे 3 विदेशी खिलाड़ी, नंबर 2 को ऑक्शन में खरीदने के लिए लगी थी इन दो टीमों के बीच में होड़