साउथ अफ्रीका के सामने इस बल्लेबाज़ के आंकड़े है शानदार, फाइनल मुक़ाबले में प्रदर्शन कर भारत का इंतजार कर सकते है खत्म

Team India: भारत और साउथ अफ्रीका (IND VS SA) के बीच में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला बारबाडोस के मैदान पर होने वाला है. इस मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) साउथ अफ्रीका को मात देकर टूर्नामेंट में जीत दर्ज़ करके 11 साल बाद अपने नाम कोई आईसीसी इवेंट कर सकता है.

ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी के बारे में बता रहे है जिनके आंकड़े साउथ अफ्रीका के गेंदबाजो के सामने जबरदस्त है. जिस वजह से भारतीय क्रिकेट समर्थकों को इस दिग्गज खिलाड़ी से फाइनल मुकाबले में चलने की काफी उम्मीद है.

साउथ अफ्रीका के सामने सूर्यकुमार यादव के आंकड़े है शानदार

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) ने अब तक टी20 क्रिकेट में 6 पारियों में 68.60 की औसत और 177.7 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 343 रन बनाए है. इन 6 पारियों में से 5 पारियों में सूर्यकुमार यादव ने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली है. जिस वजह से बारबाडोस के मैदान पर होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले भी क्रिकेट समर्थकों को सूर्यकुमार यादव के बल्ले से रन आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़े: टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के साथ ही ये 4 दिग्गज छोड़ देंगे टीम इंडिया का साथ

विराट और रोहित के आंकड़े भी साउथ अफ्रीका के सामने है अच्छे 

टीम इंडिया (Team India) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के साउथ अफ्रीफा के सामने आंकड़ों की बात करे तो उन्होंने 13 पारियों में 35.33 की औसत से 318 रन बनाए है. वहीं कप्तान रोहित शर्मा की बात करें तो उनके अफ्रीका के सामने खेली गई 17 पारियों में 420 रन है. इस दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 अर्धशतकीय पारी खेली है.

यह भी पढ़े: 12 मैच… 527 रन… आईपीएल में तबाही मचाने वाले बल्लेबाज को अजीत अगरकर ने नहीं दिया मौका, टीम इंडिया में आने के लिए करना होगा इंतज़ार 

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Prem Kant Jha

मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप jhaa8954@gmail.com पर मेल पर सकते है.

Prem Kant Jha के अन्य लेख

बोर्ड ने किया टीम का ऐलान, पिछले वर्ल्ड कप के हीरो को बनाया अपना कप्तान

एक तरफ जहां क्रिकेट समर्थक भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) को लेकर उत्साह...

लखनऊ टी20I से पहले टीम इंडिया में बदलाव, कोच गंभीर ने इन 2 खिलाड़ियों की दिया वापसी का मौका

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका (IND VS SA) के बीच में इस समय 5 टी20 मुक़ाबलों की सीरीज खेली जा रही है. जिसमें टीम इंडिया ने क...