Team India: 17 साल बाद खिताब झोली में आते ही 2 सुपर स्टार्स ने फैंस को दिया झटका, खुशी के बीच मायूस हुए फैंस

Team India Champion:  भारतीय क्रिकेट टीम ने 17 साल के बाद एक बार फिर इतिहास दोहराते हुए टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विजय परचम लहराया और करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस को खुशी से सारोबार कर दिया। टीम इंडिया ने जैसे ही दक्षिण अफ्रीका को मात देकर खिताब जीता पूरा इंडिया सड़कों पर उतर गया और रातभर इस जीत का जश्न मनाया।

टीम इंडिया की जीत ने लहराया पूरे भारत में तिरंगा

टीम इंडिया ने अपने उन फैंस की आंखों का वो सपना पूरा किया, जो पिछले 11 साल से मैन इन ब्ल्यू के हाथों में खिताब को देखने का इंतजार कर रहा था। भारतीय क्रिकेट टीम ने 11 साल बाद आईसीसी इवेंट जीतने के साथ ही फैंस का वो सपना पूरा कर दिया। इस जीत ने पूरे भारतवर्ष की रात के अंधेरे में आतिशबाजी करने का मौका दिया। हर कोई जीत से उत्साहित और खुश था और जीत के जश्न डूबा नजर आया, लेकिन तभी इस खुशी के बीच फैंस को मायूस करने वाली खबर मिली।

Team India
Rohit-Kohli

ये भी पढ़े- IND vs SA T20 World Cup 2024 Final: टीम इंडिया ने कर दिया कमाल, 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप को जीतकर दोहराया इतिहास

जीत के जश्न के बीच रोहित-विराट ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

क्योंकि टीम इंडिया के दो सबसे बड़े दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। जो फैंस जीत के जश्न डूबे हुए थे, वो विराट और रोहित के रिटायरमेंट के ऐलान के साथ ही मायूस हो गए। मैच के खत्म होते ही विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया, तो कुछ ही देर बाद रोहित शर्मा ने भी इस फॉर्मेट को बाय-बाय कहने का फैसला कर दिया। दोनों ही दिग्गजों ने खुशी के बीच फैंस को बड़ा झटका दिया है।

मेरा आखिरी वर्ल्ड कप, जो हासिल करना था वो मैंने कर लिया- विराट कोहली  

अपने रिटायरमेंट को लेकर विराट कोहली ने मैच के बाद कहा कि, यह मेरा आखिरी टी20 वर्ल्ड कप था, यह वही था जो हम हासिल करना चाहते थे। एक दिन आपको लगता है कि आप रन नहीं बना सकते और ऐसा हो जाता है, बस मौका था, अब या कभी नहीं जैसी स्थिति। यह भारत के लिए मेरा आखिरी टी20 मैच था। हम उस कप को उठाना चाहते थे।

टी20 फॉर्मेट को अलविदा कहने का इससे बेहतर मौका नहीं- रोहित शर्मा

वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने चैंपियन बनने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ये मेरा आखिरी मैच भी है। इस फॉर्मेट को अलविदा कहने का इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता था। मैंने इस फॉर्मेट में हर पल का लुत्फ उठाया। मैंने भारत के लिए अपने करियर की शुरुआत इसी फॉर्मेट से खेलते हुए की थी और यही मैं चाहता था, मैं टी20 वर्ल्ड कप जीतना चाहता था।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...