T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के वर्ल्ड कप स्क्वॉड में क्यों नहीं हो सका केएल राहुल और रिंकू सिंह का चयन, चीफ सेलेक्टर ने खोले पत्ते

T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में 2 जून से शुरू हो रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है। भारतीय क्रिकेट टीम में 15 सदस्यीय टीम की अगुवाही रोहित शर्मा करेंगे और उनकी कप्तानी में टीम में अनुभवी और युवा जोश के साथ पूरी टीम वर्ल्ड कप में विजय पताका फहराने को तैयार है। मंगलवार को टीम के सेलेक्शन के बाद इनके कुछ फैसलों को लेकर सवाल खड़े हुए। जिसमें सबसे ज्यादा रिएक्शन टीम के पिछले कुछ समय से शानदार लय में चल रहे केएल राहुल, शुभमन गिल और शुभमन गिल के चयन ना होने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

क्यों नहीं हुआ राहुल और रिंकू का सेलेक्शन, वजह आयी सामने

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और इसके साथ ही स्टार युवा फिनिशर रिंकू सिंह के सेलेक्शन की पूरी संभावना मानी जा रही थी। इनके चयन को तय माना जा रहा था, लेकिन सेलेक्शन कमेटी ने इन खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया। आईपीएल में भी केएल राहुल तो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन उनके नाम पर भी विचार नहीं किया गया। अब टीम सेलेक्शन के 2 दिन बार भारतीय क्रिकेट टीम के सेलेक्टर अजीत आगरकर और रोहित शर्मा ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फेंस में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए, जिसमें उन्होंने बताया कि क्यों टीम इंडिया के स्क्वॉड में केएल राहुल और रिंकू सिंह का चयन नहीं हुआ।

T20 World Cup 2024
Team India

ये भी पढ़े-T20 World Cup 2024: आईपीएल की 10 में से 2 टीमों का एक भी खिलाड़ी नहीं है स्क्वॉड में शामिल, जानें किस टीम के कितने खिलाड़ियों को मिली जगह

केएल राहुल हैं बेहतरीन बल्लेबाज, लेकिन नहीं हुए कॉम्बिनेशन में फिट- आगरकर

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा, “केएल राहुल एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं, लेकिन हमें एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी, जो मिडिल ओवरों में बैटिंग कर सके। राहुल अभी आईपीएल में अपनी टीम के लिए ओपनिंग कर रहे हैं। ये फैसला उसी बेस पर लिया गया है कि कौन से बल्लेबाजी स्लॉट खाली थे। हमें महसूस हुआ कि ऋषभ पंत और संजू सैमसन पारी के दूसरे हाफ में बैटिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।”

रिंकू और शुभमन गिल ने नहीं किया है कुछ गलत- अजीत आगरकर

इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता ने रिंकू सिंह को लेकर सवाल पूछने पर कहा कि, रिंकू सिंह के संबंध में हमें बहुत विचार करना पड़ा और ये शायद हमारे लिए बहुत कठिन फैसला रहा। उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है और शुभमन गिल ने भी कुछ गलत नहीं किया है। ये सब कॉम्बिनेशन पर निर्भर करता है। अब हमारे पास 2 रिस्ट स्पिन गेंदबाज हैं, जिससे रोहित के सामने ज्यादा विकल्प मौजूद होंगे। इसे खराब किस्मत कहा जा सकता है। रिंकू को रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया है, जो बताता है कि वो 15 प्लेयर्स के स्क्वाड में जगह बनाने के बहुत करीब थे। अंत में हम केवल 15 खिलाड़ियों को चुन सकते थे।”

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...