T20 World Cup 2024: रोहित, विराट या पंत नहीं बल्कि ये 2 खिलाड़ी टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप का सूखा करेंगे खत्म, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी का बड़ा प्रेडिक्शन

T20 World Cup 2024: क्रिकेट गलियारों में इस वक्त इंडियन प्रीमियर लीग का खुमार पूरी तरह से चढ़ा हुआ नजर आ रहा है। आईपीएल के 17वें सीजन के इस रोमांचक सफर के बीच अब आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की सुगबुगाहट तेज होती जा रही है। जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप होने जा रहा है, जिसमें इस बार मैन इन ब्ल्यू अपना जलवा दिखाने के लिए बेताब हैं, जिनकी नजरें 2007 के बाद पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल जीतने पर होंगी।

टीम इंडिया 2007 के बाद टी20 वर्ल्ड कप का सूखा खत्म करने उतरेगी

भारतीय क्रिकेट टीम ने 2007 में महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, जिसके बाद से टीम इंडिया को लगातार निराशा हाथ लगी है। इसके बाद 7 टी20 वर्ल्ड कप इवेंट हो चुके हैं, लेकिन भारतीय टीम और फैंस का कप उठाने का सपना पूरा नहीं हो सका है। इस बार रोहित शर्मा एंड कंपनी से वर्ल्ड कप जीतने की पूरी उम्मीद हैं, लेकिन सबसे बड़ा बड़ा सवाल टीम इंडिया की झोली में वर्ल्ड कप का खिताब डालने में कौन-कौन से खिलाड़ी सबसे बड़े मैच विनर साबित होंगे।

T20 World Cup 2024
Indian Cricket Team

ये भी पढ़े-T20 World Cup 2024: क्या टीम इंडिया का स्क्वॉड हो चुका है तय? टीम इंडिया के 15 सदस्यीय टीम हो चुकी है तैयार!

युवराज सिंह ने सूर्यकुमार यादव और बुमराह को बताया खिताब दिलाने वाले खिलाड़ी

वैसे तो फैंस को कप्तान रोहित शर्मा से लेकर रन मशीन किंग कोहली, कमबैक किंग ऋषभ पंत के साथ ही केएल राहुल, हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ियों से बहुत उम्मीदें हैं, ये वो खिलाड़ी हैं, जो भारत के लिए वर्ल्ड कप का सूखा खत्म कर सकते हैं, लेकिन भारत के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी रहे युवराज सिंह विराट, रोहित, राहुल या पंत को नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिलाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे आगे मानते हैं। युवराज सिंह का मानना है कि भारत को सूर्या और बुमराह वर्ल्ड कप का ताज दिला सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव होंगे भारतीय टीम के की-प्लेयर: युवराज सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और 2007 के टी20 वर्ल्ड कप व 2011 के वऩडे वर्ल्ड कप के वर्ल्ड चैंपियन रहे युवराज सिंह ने बड़ी बता कही है। युवराज सिंह ने आईसीसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के की-प्लेयर हैं। क्यों कि वे जिस तरह से खेलते हैं सिर्फ 15 गेंदों में मैच का रुख बदल सकते हैं। वे इस बात की श्योरिटी हैं कि टीम इंडिया टी20 वर्ल्डकप जीतेगी। इनके साथ ही जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के लिए अहम होंगे। वो अपनी गेंदबाजी में कमाल दिखा सकते हैं।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...