T20 World Cup 2024: भारत से मिली हार के पाकिस्तान में दिखने लगे साइड इफेक्ट, पूर्व कप्तान ने पाकिस्तान के इन 2 खिलाड़ियों की उड़ाई धज्जियां

T20 World Cup 2024:  टीम इंडिया के खिलाफ एक बार फिर से पाकिस्तान मात खा गया। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले जा रहे इस मैच से पहले पाकिस्तानी पूर्व दिग्गजों को अपनी टीम पर काफी उम्मीद थी। लेकिन भारत के खिलाफ खेले गए मैच में बाबर आजम की टीम एक जीता हुआ मैच हार गए। पाकिस्तान को भारत के खिलाफ सिर्फ 120 रन का टारगेट मिला था, लेकिन वो इसे भी पूरा नहीं कर सके और 6 रन से मैच को गंवा दिया। पाकिस्तान की हार के बाद वहां पर हाहाकार मच गया है।

पाकिस्तान की हार पर आया भूचाल, पूर्व दिग्गजों ने उठाए सवाल

पाकिस्तान इस टी20 वर्ल्ड कप में बाहर होने के कगार पर खड़ी है, क्योंकि उन्हें पहले मैच में इस टूर्नामेंट में पहली बार खेल रही यूएसए की टीम के खिलाफ भी सुपर ओवर में मात मिली। लगातार 2 हार के बाद अब पाकिस्तानी क्रिकेट में भूचाल आ गया है। जहां इस हार के साइड इफेक्ट दिखने लगे हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बाबर आजम की इस टीम को जमकर ट्रोल कर रहे हैं, और इनमें से पूर्व कप्तान रहे मोहम्मद हफीज ने तो टीम सेलेक्शन पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

T20 World Cup 2024

ये भी पढ़े-T20 World Cup 2024: टीम इंडिया में नहीं मिली जगह, अब इस युवा स्टार ने सिर्फ 26 गेंद में शतक लगाकर मचाया तहलका

मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों पर लगाया गंभीर आरोप

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने एक शो के दौरान जबरदस्त गुस्सा दिखाया। जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के 3 खिलाड़ियों की धज्जियां उड़ा है। हफीज ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन ये कह दिया कि इन खिलाड़ियों ने ही पाकिस्तान की क्रिकेट को बर्बाद किया है और इनको लालच में लेकर आए हैं। साथ ही हफीज ने तो इन खिलाड़ियों के साथ डील करने का भी आरोप लगा दिया।

इशारों-इशारों में आमिर और इमाद को किया टारगेट

इस शो में मोहम्मद हफीज ने कहा कि, “जब इन खिलाड़ियों को छह महीने पहले पाकिस्तान के लिए खेलने के लिए कहा गया था, तो उन्होंने लीग क्रिकेट खेलने का फैसला किया था। अब चूंकि कोई लीग नहीं हो रही है, तो वो वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। ये वर्ल्ड कप को किसी और लीग की तरह ट्रीट कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि “मैं खुद घरेलू क्रिकेट में था, लेकिन कोई भी खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलना नहीं चाहता था। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें लगता था कि अगर इनमें से किसी को भी टीम में चुन लिया जाता है, तो वो लीग क्रिकेट खेल लेंगे। ये कैसे हो गया कि जो बंदे पाकिस्तान की डोमेस्टिक क्रिकेट भी नहीं खेलते हैं वो सेलेक्ट कर लिए गए।

जो खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, उन्हें क्या देंगे मैसेज

पीसीबी पर सवाल खड़े करते हुए हफीज ने कहा कि आपने क्या मैसेज दिया, जो हजारों खिलाड़ी पाकिस्तान की डोमेस्टिक क्रिकेट में इतनी मेहनत कर रहे हैं। कामरान गुलाम जो बेस्ट बैट्समैन बन रहा है, लेकिन वो फाइनल छोड़कर इसलिए चला गया कि उनका कहना है कि मेरे 100-100 करने का फायदा क्या है। मैं फाइनल भी खेलूंगा लेकिन मुझे 100 करने पर क्या मिल जाएगा। इसके पीछे कौन जिम्मेदार है? किसी को कुछ फर्क ही नहीं पड़ता है, क्योंकि हम लालची थे

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...