T20 World Cup 2024: क्या टीम इंडिया का स्क्वॉड हो चुका है तय? टीम इंडिया के 15 सदस्यीय टीम हो चुकी है तैयार!

T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अगले कुछ ही दिनों में टीम इंडिया का ऐलान होने वाला है। अब भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वॉड पर फैंस की नजरें लगी हुई हैं। जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया में सेलेक्शन के लिए जब कुछ ही दिनों के बाद अजीत आगरकर एंड कंपनी बैठेगी तो उनके सामने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे कईं खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट है, जिनमें से 15 खिलाड़ियों का चयन करना सेलेक्शन कमेटी के लिए आसान नहीं होने वाला है।

क्या टीम इंडिया का स्क्वॉड सेलेक्शन से पहले ही हो चुका है तय?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वॉड का ऐलान मई के शुरुआत में होना तय है। अभी तो सेलेक्शन कमेटी की बैठन होनी बाकी है, जिसमें वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़ियों का भविष्य तय होगा। लेकिन क्या टीम सेलेक्शन से पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो चुका है, क्या सेलेक्शन कमेंटी ने पहले ही ही भारत के 15 सदस्यीय खिलाड़ियों के नाम संभावित कर दिए हैं? हम ये ऐसा ही नहीं कह रहे हैं, क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ खिलाड़ियो के सेलेक्शन को लेकर नाम तय होने की बात सामने आ रही है।

T20 World Cup 2024
Team India

ये भी पढ़े-T20 World Cup 2024: कैसा होगा टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड? इरफान पठान ने बताए 15 नाम, लेकिन हार्दिक को लेकर रख दी शर्त

केएल राहुल और रवि बिश्नोई को शामिल करने की हो चुकी है तैयारी!

जी हां… भारतीय क्रिकेट टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी वर्ल्ड कप खेलने वाले हैं, इसे लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे हैं। जिसमें बताया जा रहा है कि विकेटकीपर की रेस में ऋषभ पंत पहली चॉइस होंगे, तो बैकअप विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल को रेस में संजू सैमसन से आगे माना जा रहा है। यानी केएल राहुल की जगह पक्की समझी जा रही है। वहीं अगर बात करें स्पिन गेंदबाज की तो इसमें कुलदीप यादव और रवीन्द्र जडेजा को फिक्स हैं, और तीसरे स्पिन बॉलर के लिए अक्षर पटेल से भी आगे रवि बिश्नोई का सेलेक्शन फिक्स बताया जा रहा है।

आवेश खान का नाम भी है तय, शिवम दुबे भी होंगे हिस्सा

अब टीम में तेज गेंदबाजों की बात करें तो इसमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह की तिकड़ी तो तय है, और चौथे गेंदबाज के लिए आवेश खान का नाम सामने आ रहा है, जिनका स्क्वॉड में स्थान तय माना जा रहा है। इसके अलावा बाकी टीम में कप्तान रोहित शर्मा की अगुवायी में शिवम दुबे को भी वर्ल्ड कप का टिकट मिलना तय है, तो साथ ही स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी टीम में तय हैं। बाकी खिलाड़ियों में विराट, सूर्यकुमार, यशस्वी का नाम भी निश्चित है। इस तरह से भारतीय टीम का सेलेक्शन तो नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही टीम लिस्ट लीक हो गई है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया का संभावित स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवीन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, जसप्रीत बुमराह

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...