IPL 2025: क्या प्लेऑफ की रेस से बाहर ये 2 टीमें? इन 3 टीमों ने अंति-4 के लिए ठोका मजबूत दावा, जानें कैसा बन रहा है समीकरण

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का रोमांच अब धीरे-धीरे प्लेऑफ की रेस तक पहुंच रहा है। जहां आईपीएल में अब अब हर एक मैच में ये रेस दिलचस्प होती जा रही है। शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया। इस मैच में ऑरेंज आर्मी ने येलो ब्रिगेड को 5 विकेट से हरा दिया। जिसके बाद जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने अभी भी अपनी उम्मीदों को जीवित रखा है तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की राह अब मुश्किल हो गई है। आईपीएल के इस सीजन में टॉप-4 में की तस्वीर लगता है कि धीरे-धीरे साफ होने लगी है।

प्लेऑफ की रेस में गुजरात, दिल्ली और बेंगलुरू का दावा मजबूत

जहां कुछ टीमें प्लेऑफ के लिए दावा मजबूत करती नजर आ रही हैं, तो वहीं कुछ टीमों का सफर खत्म होता दिख रहा है। चलिए चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच के बाद कैसी नजर आ रही है प्लेऑफ की रेस….आईपीएल के 18वें सीजन में जब प्लेऑफ की रेस की बात करें तो यहां ये रेस काफी दिलचस्प होती दिख रही है। जहां अब कुछ टीमें काफी मजबूत नजर आ रही है। जहां गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए प्लेऑफ की रेस आसान होती दिख रही है।

ये भी पढ़े-IPL Auction 2025:आईपीएल मेगा ऑक्शन की तारीख आयी सामने! लेकिन फंस सकता है ये बड़ा पेंच

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का सफर खत्म!

तीनों ही टीमों ने 12-12 अंक जुटा लिए हैं और अभी गुजरात-दिल्ली को 6-6 मैच बचे हैं जिसमें उन्हें यहां से 2 जीत प्लेऑफ तक पहुंचा सकती है। तो वहीं आरसीबी के 5 मैच बाकी है, जिसमें से 2 जीत से वो अंतिम-4 तक पहुंच सकते हैं।  वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार ने काफी बड़ा झटका दिया है। और वो लगभग होड़ से बाहर दिख रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही राजस्थान रॉयल्स का सफर भी खत्म दिख रहा है। दोनों ही टीमों ने 9-9 मैचों के बाद सिर्फ 2-2 जीत हासिल की है। वो अब यहां से सभी मैच जीतते हैं तो भी वो 14 अंक तक पहुंच सकती है। जहां थोड़ा मुश्किल है कि वो प्लेऑफ में पहुंच सके।

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स भी हैं प्लेऑफ की मजबूत दावेदार

तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स पर शानदार जीत के बाद अपनी उम्मीदें कुछ हद तक बनाए रखी है। यहां से ऑरेंज आर्मी सभी मैच कुछ अच्छे मार्जिन से जीतती है तो वो भी प्लेऑफ के लिए दावेदार होगी। ऐसे में यहां से लगता है कि 2 टीमों का सफर खत्म हो रहा है तो वहीं टॉप-3 टीमों के लिए राह मुश्किल नहीं होगी। इसके अलावा मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें अभी भी बनी हुई है। जिसमें मुंबई और पंजाब का पलड़ा प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए भारी नजर आ रहा है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...