IND vs ENG:  भारत-इंग्लैंड पहले वनडे मैच की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11, पिच एंड वेदर रिपोर्ट, कहां पर देखे मैच, दोनों टीमों का हेड टू हेड, स्क्वॉड और सबकुछ

India vs England ODI Series: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का रोमांच खत्म होने के बाद अब फैंस को वनडे सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया अपने तमाम सीनियर प्लेयर्स के साथ इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। टी20 सीरीज में धमाकेदार जीत के बाद अब दोनों ही टीमें इस वनडे सीरीज में चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी करने के इरादे से उतरेंगी। जहां सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी से होने जा रहा है। इसके लिए इस वक्त दोनों टीमें जमकर तैयारी करने में जुटी हुई हैं।

तो चलिए इस ब्लॉकबस्टर टी20 सीरीज को लेकर जानते हैं दोनों टीमों की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11 से लेकर पिच एंड वेदर रिपोर्ट, मैच की ब्रॉडकास्टिंग एंड लाइव स्ट्रीमिंग के साथ ही दोनों ही टीमों का वनडे में हेड टू हेड और स्क्वॉड

ये भी पढ़े-IND VS AUS(2ND TEST MATCH PREVIEW): भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट दिल्ली में, जानें वेदर एंड पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, स्क्वॉड, प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11 और वो जो आपको जानना है जरूरी

पिच एंड वेदर रिपोर्ट

टीम इंडिया अब इंग्लैंड से 3 मैचों की वनडे सीरीज में खेलने उतरेगी। जहां दोनों ही टीमों के बीच पहला वनडे मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन मैदान में खेला जाएगा। इस मैदान के पिच की बात करें तो ये पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मुफिद माना जाता है। जहां बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम फायदें में होती है। जहां स्कोर चेज करना आसान है। यहां पर पहले बैटिंग करने वाली टीम 270 का स्कोर करती है तो ये एक चैलेंजिंग स्कोर कहा जा सकता है। यहां पर 11 वनडे मैच हुए है। जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम 3 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम 8 बार जीतने में कामयाब रही है। मौसम की बात करें तो वो पूरी तरह से साफ है ऐसे में मैच बिना किसी खलल के पूरा खेला जा सकता है।

कब और कहां देखे मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इस सीरीज के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देख सकते हैं। जहां स्टार स्पोर्ट्स हिंदी और स्टार स्पोर्ट्स-2 पर अंग्रेजी कमेंट्री में मैच का मजा ले सकते हैं। वहीं सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो ये मैच आप अपने मोबाइल पर भी देश सकते हैं जहां डिजिटल प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉट स्टार पर सभी मैचों का प्रसारण किया जाएगा।

भारत और इंग्लैंड का वनडे इतिहास में हेड टू हेड

वनडे क्रिकेट इतिहास में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैचों के हेड टू हेड की बात करें तो अब तक दोनों ही टीमों के बीच कुल 107 वनडे मैच खेले गए हैं। जिसमें भारत ने 58 और इंग्लैंड ने 44 मैच अपने नाम किए हैं। तो वहीं दोनों ही टीमों के बीच 5 मैचों का परिणाम नहीं निकल सका है।

कुल मैच107
भारत जीता58
इंग्लैंड जीता44
बेनतीजा5

दोनों टीमों का प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह

इंग्लैंड: बेन डकेट, फिल साल्ट, जो रूट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बैथेल, ब्रायडन कार्स, आदिल रशीद, मार्क वुड, साकिब महमूद,

दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट , साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...