IND vs PAK T20 World Cup: क्या रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए हैं पूरी तरह फिट? हिटमैन की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट

IND vs PAK T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का रोमांच सिर चढ़कर बोल रहा है। जैसे-जैसे इस महाकुंभ का कारवां आगे की तरफ बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे ही रोमांच का डोज भी दोगुना होता जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप के बढ़ते सफर के बीच अब हर किसी की नजरें 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले पर है। इस हाई वॉल्टेज टक्कर का ना सिर्फ भारत और पाकिस्तान के फैंस को इंतजार है, बल्कि पूरा वर्ल्ड क्रिकेट इस जंग को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहा है।

रोहित शर्मा की चोट ने फैंस की बढ़ा दी है टेंशन

टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ मिशन वर्ल्ड कप को शुरू कर दिया। आयरलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा एंड कंपनी ने शानदार जीत के साथ भारतीय क्रिकेट फैंस को खुश कर दिया। इस जीत के बाद अब भारतीय टीम के पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में जीत की उम्मीद की जा रही है। फैंस हर हाल में टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ जीतते हुए देखना तो चाहते हैं, लेकिन आयरिश टीम के खिलाफ जीत के बीद फैंस को एक बहुत बुरी खबर मिली, जिसे लेकर टेंशन बढ़ गया है।

IND vs PAK
Rohit Sharma

ये भी पढ़े-T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर, USA ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर चौंकाया

रोहित शर्मा की चोट को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

17 साल बाद भारतीय टीम से टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर से विजयी परचम लहराने की आस है, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ मैच में जीत की खुशी में फैंस को कप्तान रोहित शर्मा की चोट ने गम देने का काम किया। इस मैच मे भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को एल्बो इंजरी हो गई और उन्हें बल्लेबाजी करने के दौरान रिटायर हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। जिसके बाद से ही फैंस टेंशन में दिख रहे हैं कि रोहित शर्मा क्या पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले फिट हो पाएंगे? हर किसी के मन मे ये सवाल दौड़ रहा है।

रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उतरने को तैयार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को पिछले मैच में बैटिंग करते हुए बाहर जाना पड़ा। जिसके बाद से ही उनकी चोट पर नजरें हैं। अब पाकिस्तान से होने वाले मैच से ठीक पहले रोहित शर्मा की चोट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसमें साफ हो गया है कि रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं। उन्हें इस हाई वॉल्टेज मैच से पहले नेट में प्रैक्टिस करते हुए देखा गया। ऐसे में ये फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...