ICC Champions Trophy 2025: एक बार फिर से दिखा बीसीसीआई का रूतबा, पीसीबी ये फैसला लेने पर हुआ मजबूर

ICC Champions Trophy 2025: विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन और हाई प्रोफाइल टूर्नामेंट में से एक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर पाकिस्तान का अड़ियल रवैये की हवा निकल गई। क्रिकेट जगत के सबसे धनवान बोर्ड के आगे एक बार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड घुटनों पर आ गया और मिनी वर्ल्ड कप यानी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर पाकिस्तान को एक बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा है।

ये भी पढ़े-WLC 2024: टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले इंडिया चैंपियंस टीम का ऐलान, युवराज सिंह की कप्तानी में खेलेंगे 2007 चैंपियन टीम के ये सूरमा

बीसीसीआई के आगे एक बार फिर पीसीबी ने टेके घुटने

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा पाकिस्तान आखिरकार बीसीसीआई के आगे हार मान बैठा है और इस टूर्नामेंट को हाईब्रिड मॉडल को स्वीकार कर लिया है। पीसीबी पिछले काफी वक्त से इस टूर्नामेंट को पूरी तरह से अपने वहीं पर कराने के लिए अड़ा हुआ था, तो वहीं बीसीसीआई ने टीम इंडिया को पाकिस्तान में भेजने से साफ इनकार करते हुए हाईब्रिड मॉडल की मांग रखी थी। इस मॉडल को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने काफी जिद के बाद अब मान लिया है।

बीसीसीआई के हाईब्रिड मॉडल की मांग को किया स्वीकार

जी हां… आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 की चैंपियन पाकिस्तान अगले साल फरवरी-मार्च में इस टूर्नामेंट का आयोजन करने जा रहा है। जिसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पिछले काफी समय से पूरे टूर्नामेंट को पाकिस्तान में ही आयोजित करने के लिए जिद पर कायम था, लेकिन आईसीसी और बीसीसीआई की हाईब्रिड मॉडल की मांग को आखिरकार उन्होंने स्वीकार कर ही लिया। जिसके बाद अब इस टूर्नामेंट के भारतीय क्रिकेट टीम के मैचों के साथ ही सेमीफाइनल और फाइनल यूएई में खेले जाएंगे।

पीसीबी ने आईसीसी के सामने रखी कुछ शर्तें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, लेकिन उन्होंने साथ ही आईसीसी के सामने एक शर्त रखी है। पीसीबी ने आईसीसी के सामने कुछ शर्ते भी रखी जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि अगर टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो जाती है, तो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला लाहौर में खेला जाए।

इसके अलावा एक और शर्त रखी है कि अब पाकिस्तान भविष्य में कभी किसी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत खेलने नहीं जाएगी। पीसीबी ने यह भी शर्त रखी है कि साल 2031 तक जिस भी आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन टीम इंडिया करेगी, उसके सभी मैच पाकिस्तान भी किसी न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगा। इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से मिलने वाले रेवेन्यू में भी बढ़ोतरी की मांग की है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...