Jasprit Bumrah: हो जाओ तैयार एक बार फिर से यॉर्कर किंग धूम मचाने को है तैयार, वीडियो देख खुशी से फुले नहीं समाएंगे आप

Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ प्रमुख खिलाड़ी इन दिनों चोटिल होने के कारण टीम से दूर हैं। जिनकी फिटनेस की खबर को लेकर फैंस को बहुत ही बेसब्री से इंतजार है। टी इंडिया के फैंस सबसे ज्यादा किसी का इंतजार कर रहे हैं, तो वो हैं यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह, जो पिछले करीब 10 महीनों से क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे हैं। अब आने वाले दिनों में टीम इंडिया को एशिया कप और वर्ल्ड कप जैसे अहम टूर्नामेंट खेलने हैं, जिसके लिए फैंस अपने फेवरेट बूम-बूम बुमराह का दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह लंबे समय बाद मैदान में उतरने को तैयार

टीम इंडिया और उनके फैंस को भले ही इतने लंबे समय से जसप्रीत बुमराह का जलवा देखने को नहीं मिल रहा था, लेकिन अब एशिया कप और वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट से ठीक पहले भारतीय टीम का ये मैच विनर खिलाड़ी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। जिसे लेकर सोमवार को बड़ी खबर मिली है। भारत का ये स्टार तेज गेंदबाज मैदान में उतर चुका है और इन्होंने गेंदबाजी की प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया है।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

ये भी पढ़े- Jasprit Bumrah: क्या टीम इंडिया को खल रही है यॉर्कर किंग की कमी, भारत के बॉलिंग कोच ने कही ये बात

अपनी चोट को लेकर खुद दिया बड़ा अपडेट, मैदान में फिटनेस साबित करने उतरे

सोशल मीडिया पर खुद जसप्रीत बुमराह ने प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो साझा किया है। वीडियो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने भावुक पोस्ट भी किया, जिसमें मैन इन ब्ल्यू के इस जांबाज खिलाड़ी ने लिखा कि, मैं वापस घर आ रहा हूं। इस कैप्शन से आसानी से समझा जा सकता है कि खुद बुमराह ने अपनी चोट को लेकर अपडेट दे दिया है कि वो अब मैदान में एक बार फिर से विरोधी टीम में खौफ फैलाने को तैयार हैं।

पिछले साल सितंबर से ही बैक स्ट्रेस इंजरी से हैं परेशान

पिछले करीब 5-6 साल में अहमदाबाद के इस स्टार तेज गेंदबाज ने एक बहुत ही खास मुकाम हासिल किया है, और वो टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी के रूप में साबित हुए हैं। बुमराह को पिछले साल सितंबर में बैक स्ट्रेस इंजरी हो गई थी जिसके बाद से उन्होंने कईं बड़े और अहम टूर्नामेंट को मिस किया है। इसमें टी20 वर्ल्ड कप 2022 से लेकर आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और आईपीएल 2023 भी शामिल रहा। लेकिन एक लंबे इंतजार के बाद अब वो एशिया कप में धूम मचाने को तैयार हैं। उनकी तैयारी को देखकर तो साफ लग रहा है कि वो जल्द ही वापसी करने वाले हैं, ऐसे में टीम इंडिया की गेंदबाजी मजबूत हो जाएगी।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...