Home क्रिकेट IPL 2024: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, जो धोनी, रोहित और कोहली...

IPL 2024: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, जो धोनी, रोहित और कोहली ना कर सके वो कीर्तिमान किया अपने नाम

248

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन से पहले रोहित शर्मा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों के चर्चे थे। लेकिन इस लीग में राजस्थान रॉयल्स के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का एक अलग ही अवतार देखने को मिला। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के लिए आईपीएल का ये सीजन गजब का गुजर रहा है। जहां वो मैदान में एक के बाद एक कीर्तिमान अपने नाम करते जा रहे हैं। इसी बीच संजू सैमसन ने अपने नाम आईपीएल का एक बहुत बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है।

IPL 2024
Sanju Samson

संजू सैमसन ने अपने नाम किया खास कीर्तिमान

जी हां… आईपीएल के 17वें सीजन में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस सीजन के 56वें मैच में संजू सैमसन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस मैच में संजू ने आते ही दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों पर ताबड़तोड़ हमला बोला और लगातार चार्ज करते रहे। इस दौरान संजू ने कुछ आसमानी छक्के भी लगाए। और इन छक्कों से संजू सैमसन ने अपने नाम एक बहुत ही खास रिकॉर्ड बना डाला।

IPL 2024
Sanju Samson

ये भी पढ़े-IPL 2024: ‘अगर आपको 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करनी है तो नहीं खेले मैच ‘ धोनी के 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने पर भड़का ये दिग्गज

संजू सैमसन आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज

संजू सैमसन ने इस दौरान वो कारनामा कर दिखाया जो ना विराट कोहली, ना रोहित शर्मा और ना ही महेन्द्र सिंह धोनी कर पाए। जी हां…. इस मैच के दौरान संजू सैमसन ने अपने आईपीएल करियर के 200 छक्के पूरे किए। संजू आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ये मुकाम अपने 163वें मैच में हासिल किया। इस स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ने 3081 गेंद में 200 छक्के लगाए। तो वहीं दूसरे सबसे तेज महेन्द्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 3126 गेंद में 200 छक्के पूरे किए। इसके बाद रोहित शर्मा हैं, उन्होंने 3798 गेंद में छक्कों का दोहरा शतक पूरा किया।

आईपीएल में सबसे तेज 200 छक्के आन्द्रे रसेल के नाम

आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 200 शतक बनाने वाले ओवर ऑल बल्लेबाजों की बात करें तो ये रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज आन्द्र रसेल के नाम है। रसेल ने सिर्फ 1322 गेंद में 200 छक्के लगाए। तो वहीं इसके बाद क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 1811 गेंद में 200 छक्के लगाए। रसेल ने गेल का रिकॉर्ड तोड़ा था। तीसरे नंबर पर 2055 गेंद में 200 छक्के लगाकर कीरोन पोलार्ड तो वहीं चौथे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं, उन्होंने 2790 गेंद में 200 छक्के लगाए। संजू सैमसन आईपीएल में सिक्सर की डबल सेंचुरी करने वाले 10वें बल्लेबाज बने।