IPL 2024: रोहित शर्मा को हटाने पर मुंबई इंडियंस के गुस्साएं फैंस को आरसीबी पूर्व के दिग्गज खिलाड़ी ने दी सलाह, कहा- ‘आप हो जाए खुश’

IPL 2024: पिछले 24 घंटों में आईपीएल के सबसे कामयाब और चर्चित फ्रेंचाइजी में से एक मुंबई इंडियंस के खेमे में खलबली सी मची हुई है। मुंबई इंडियंस का नाम हर कहीं पर चर्चा का विषय बना हुआ है। शुक्रवार शाम को इस फ्रेंचाइजी ने बहुत ही बड़ा कदम उठाते हुए अपने पिछले 11 सत्र से कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को कमान सौंप दी है। हार्दिक को कप्तान बनाते ही मुंबई इंडियंस टीम के प्रति सालों से वफादारी निभा रहे फैंस बहुत ही आहत हुए हैं और उन्होंने इस फ्रेंचाइजी से दूरी बनानी शुरू कर दी है।

मुंबई इंडियंस के फैंस रोहित को कप्तानी से हटाने पर हुए नाराज

मुंबई पलटन के लिए जैसे ही अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने और हार्दिक पंड्या को नियुक्त किया गया, इसके बाद से ही उनके फैंस बुरी तरह से नाराज हुए हैं। जिसका प्रभाव ऐसा दिख रहा है कि इस फ्रेंचाइजी की फैंस फॉलोइंग में जबरदस्त उतार देखने को मिल रहा है। जहां पिछले 20 से ज्यादा घंटों में ट्वीटर पर मुंबई इंडियंस के 4 लाख से ज्यादा यूजर्स ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है, तो वहीं इंस्टाग्राम पर भी 1 लाख से ज्यादा यूजर्स अनफॉलो कर चुके हैं।

IPL 2024
Mumbai Indians

ये भी पढ़े- IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से दीपक चाहर ने नाम लिया वापस, इस खिलाड़ी की लगी लॉटरी, मिला दक्षिण अफ्रीका का टिकट

फैंस जला रहे हैं कैप और जर्सी, एबी डिविलियर्स ने फैंस को ऐसा ना करने की दी सलाह  

शनिवार को सोशल मीडिया पर कईं हैरान करने वाले वीडियो देखने को मिले, जहां मुंबई इंडियंस के सालों से वफादारी कर रहे फैंस उनकी जर्सी और कैप तक जला रहे हैं और बायकॉट करने जैसी मुहिम चला रहे हैं। इससे समझा जा सकता है कि फैंस बहुत ही बुरी तरह से चिढ़े हुए हैं। जिसे देखते हुए आईपीएल में आरसीबी के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने इन फैंस को ऐसा ना करने की सलाह दी है।

हार्दिक वापस आ गए हैं उन्हें करे समर्थन

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने अपने यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से कहा कि, “हार्दिक के प्रति निष्पक्ष रहें, वह भी लंबे समय तक मुंबई के साथ रहा था। जब उन्होंने आईपीएल ट्रॉफियां जीती तो वह उनके साथ थे। मैं आपकी बात से सहमत हूं कि सूर्या और बुमराह में से कोई एक होना चाहिए था, क्योंकि वे ब्रांड के प्रति वफादार रहे, अगर आप ऐसा कहना चाहते हैं। लेकिन अब वह वापस आ गए हैं।”

ये भी पढ़े- IND VS SA 1st ODI: भारत-दक्षिण अफ्रीका जॉहानिसबर्ग में होगा पहला वनडे मैच, जानें अनुमानित प्लेइंग-11, कहां देखें मैच, ड्रीम-11 की भविष्यवाणी, कैसा होगा  पिच और मौसम का हाल

डिविलियर्स ने मुंबई इंडियंस के फैंस की प्रतिक्रिया पर काफी हैरानी जताते हुए कहा कि,  मुझे यह काफी अजीब लगता है, प्रतिक्रिया काफी नकारात्मक थी। मैं ऐसे पोस्ट पढ़ रहा हूं जिनमें कहा गया है कि मुंबई इंडियंस के सोशल प्लेटफॉर्म पर 1 मिलियन फॉलोअर्स खो गए हैं और लोग परेशान हैं।

हार्दिक के वापस आने पर हो जाए खुश- डिविलियर्स

मुंबई इंडियंस के फैंस बहुत ही ज्यादा खफा हुए हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस का सपोर्ट छोड़नें का कैंपेंन तक चला दिया है। जिसे लेकर डिविलियर्स ने कहा कि, आपको उसके वापस आने से खुश होना चाहिए। मुझे पता है कि उसने गुजरात टाइटंस के लिए दो आईपीएल सीजन खेले और एक ट्रॉफी जीती। दूसरे में उन्होंने फाइनल में जगह बनाई। अब वह एक ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी, एक ज्यादा अनुभवी कप्तान के रूप में वापस आना चाहता है। तो मुझे लगता है कि आप लोग उसे थोड़ा बढ़ावा देंगे, मुंबई इंडियंस कैंप में उसका वापस स्वागत करेंगे। मुझे पूरा यकीन है कि अगर वह बाकी टीम के साथ ट्रॉफी जीतता है, तो आप लोगों को कुछ नहीं मिलेगा इसमें समस्या है।

पूरे लेख को पढ़ें

क्रिकेट की हर खबर हिंदी में पढ़ते रहें। ताज़ा अपडेट, विश्लेषण और विशेषज्ञ राय के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।

पूरा लेख पढ़ें
ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।