Home क्रिकेट IPL 2024: मुंबई इंडियंस के लिए रोहित युग का अंत, हार्दिक पंड्या...

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के लिए रोहित युग का अंत, हार्दिक पंड्या को बनाया गया नया कप्तान

2315

IPL 2024: वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे लोकप्रिय टीम मुंबई इंडियंस के लिए अब रोहित शर्मा के युग का अंत हो गया है। आईपीएल की सबसे सफलतम टीमों में से एक मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में 11 सीजन में 5 बार खिताब जीताने वाले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर गुजरात टाइटंस से ट्रेड किए स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या को टीम का नया कप्तान बना दिया गया है। हार्दिक पंड्या अब मुंबई इंडियंस के लिए अगले साल होने वाले आईपीएल सत्र में अगुवायी करते हुए नजर आएंगे।

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को बनाया कप्तान

आईपीएल के पिछले दो सत्र में गुजरात टाइटंस की नई टीम को 1 बार चैंपियन बनाने और एक बार रनरअप बनाने वाले हार्दिक पंड्या को ट्रेडिंग विंडो के तहत मुंबई इंडियंस ने गुजरात से 15 करोड़ रुपये में ट्रेड कर अपने पाले में शामिल कर दिया। इसके बाद से ही हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने की अटकलें लगाई जा रही थी। कईं रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया जा रहा था कि हार्दिक को मुंबई ने कप्तान बनाने के लिए ही अपनी टीम में शामिल किया है। आखिरकार शुक्रवार को ये दावें सही साबित हुए और हार्दिक पंड्या अब मुंबई के लिए कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा की जगह लेंगे।

IPL 2024
Hardik Pandya

ये भी पढ़े-IPL Auction 2024: ऑक्शन में मुंबई इंडियंस के सामने होगी सबसे ज्यादा चुनौती, पर्स में हैं 17.75 करोड़, खाली हैं 8 स्लॉट, कैसे करेंगे मैनेज?

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा का जताया आभार

शुक्रवार की शाम को मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी के द्वारा ट्वीट कर हार्दिक पंड्या का नया कप्तान बनाने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए लिखा कि, “पिछले कई सीजन में इस महान कप्तान ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को चैंपियन बनाकर उसे टूर्नामेंट की सफल टीम बनाने में अहम योगदान दिया। “भारत के लिए मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए 2013 से लगातार कमान संभाली जिन्होंने अभूतपूर्व कप्तानी करते हुए टीम इंडिया की कप्तानी तक का सफर तक किया।

भविष्य की बेहतर फिलोसोफी के लिए हार्दिक पंड्या को बनाया कप्तान- जयवर्धने

मुंबई इंडियंस की टीम के पूर्व कोच और मौजूदा ग्लोबल हेड माहेला जयवर्धने ने हार्दिक पंड्या को कप्तान नियुक्त किए जाने को लेकर कहा कि, “यह परंपरा को बनाए रखने और MI की सच्ची फिलोसफी के मुताबिक भविष्य के लिए बेहतर तरीके से तैयार रहने की बात है। मुंबई इंडियंस की टीम हमेशा से इस मामले में धनी रही है कि उसके पास एक से बढ़कर एक कप्तान आए, सचिन तेंदुलकर से हरभजन सिंह और रिकी पोंटिंग से लेकर रोहित शर्मा तक। इन सभी ने टीम को भविष्य के लिए तैयार करने पर ध्यान दिया और एक बेहद मजबूत टीम बनाने में योगदान दिया। इसी फिलोसफी को ध्यान में रखते हुए यह समझा जा रहा है कि हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 से बतौर कप्तान टीम को आगे बढ़ाएंगे।“