IND vs AFG: डबल सुपर ओवर के रोमांच और हिटमैन की सेंचुरी के बीच नहीं भुलाया जा सकता इस खिलाड़ी का योगदान, फिर से दिखाया दम

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान(India vs Afghanistan) के बीच 3 मैचों की सीरीज (3 Match T20 Series) का तीसरा और अंतिम टी20 मैच यादगार बन गया। बैंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया ये मैच क्रिकेट के रोमांच के चरम पर रहा, जहां आखिरकार होम टीम भारत (Indian Cricket Team) ने मैच को अपने नाम कर सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया। इस मैच में दोनों ही टीमों के बीच मुकाबला टाई होने के बाद सुपर ओवर खेला गया। पहला सुपर ओवर टाई (Super Over) रहने के बाद दूसरे सुपर ओवर में मैच का नतीजा निकल सका।

रोहित का शतक और सुपर ओवर का डबल डॉज ने फैंस के मन में बनायी जगह

बैंगलुरू में पहले तो हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की तूफानी पारी ने फैंस को दिल जीत लिया। जहां रोहित शर्मा ने 2 लगातार डक के बाद सेंचुरी ठोक डाली। अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की 5वीं सेंचुरी (5th T20I Century) लगाने वाले रोहित शर्मा ने केवल 69 गेंद में 121 रन बना डाले। जिसमें उन्होंने 11 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए। रोहित शर्मा की पारी को फैंस भुला भी नहीं पाए थे कि मैच के आखिर में जो रोमांच देखने को मिला, वो हर किसी की दिल में बस गया।

IND vs AFG
Rinku Singh

ये भी पढ़े-MS Dhoni: इस महान खिलाड़ी ने की थी महेन्द्र सिंह धोनी में छुपी लीडरशिप स्किल्स की पहचान, शायद नहीं जानते होंगे आप

रोहित की सेंचुरी और सुपर ओवर के रोमांच में ना भूले इस खिलाड़ी का योगदान

मैच टाई रहा, तो इसके बाद सुपर ओवर भी बराबरी पर खत्म हुआ। जिसके बाद डबल सुपर ओवर देखने को मिला और यहां टीम इंडिया ने जीत हासिल की। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के शतक, डबल सुपर ओवर का रोमांच और टीम इंडिया की जीत में एक खिलाड़ी के योगदान को भुला दिया गया, या यूं कहें कि इस खिलाड़ी का प्रदर्शन दब सा गया, लेकिन अगर इस मैच में रोहित शर्मा का शतक लगा है, अगर ये मैच टाई हुआ है, तो इसमें इस खिलाड़ी का योगदान बहुत ही बड़ा रहा है।

टीम इंडिया के युवा फिनिशर रिंकू सिंह का रहा जबरदस्त प्रदर्शन

हम यहां पर टीम इंडिया के नए और युवा फिनिशर के तौर पर तेजी के साथ उभर रहे रिंकू सिंह(Rinku Singh) की बात कर रहे हैं। अलीगढ़ के 26 साल के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज का भी इस मैच में बड़ा रोल रहा है। क्योंकि एक वक्त टीम इंडिया ने 5वें ही ओवर में 22 रन के स्कोर पर 4 विकेट खो दिए थे। जिसमें यशस्वी, विराट, दुबे और संजू के विकेट शामिल थे। यहां से मुश्किल में दिख रही टीम इंडिया की पारी को संवारनें के लिए रोहित को रिंकू का जबरदस्त साथ मिला। ना सिर्फ रिंकू ने साथ दिया बल्कि अपना पूरा दमखम दिखाते हुए भारत के स्कोर को 200 के पार ले जाने में भी बड़ी भूमिका अदा की।

IND vs AFG
Rinku Singh

39 गेंद में खेली 69 रनों की पारी, रोहित के साथ जोड़े 190 रन

इस मैच में रिंकू सिंह ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वो अब आने वाले कुछ सालों में टीम इंडिया के फिनिशर का जिम्मा उठाने का पूरा माद्दा रखते हैं। यहां यूपी के इस युवा होनहार बल्लेबाज ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए केवल 39 गेंद में 2 चौके और 6 छक्के लगाएं। सबसे खास बात ये रही कि रिंकू ने पारी की अंतिम 3 गेंद में लगातार 3 छक्के लगाकर दिखा दिया कि वो आखिरी के ओवर्स में कितने खतरनाक बल्लेबाजी कर सकते हैं। रिंकू ने इस दौरान रोहित शर्मा के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए अनबिटन 95 गेंद में 190 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी कर भारत के स्कोर को 212 रन तक पहुंचाया।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...