ICC World Test Championship 2023-25:ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को मात देकर पॉइंट टेबल में बनायी मजबूत स्थिति, जानें भारत कहां पर स्थित

ICC World Test Championship 2023-25: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल (ICC World Test Championship 2023-25 Point Table) में ऑस्ट्रेलिया का जलवा बरकरार है। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket Team) ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज की टीम को पहले टेस्ट मैच में आसानी से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने अपनी स्थिति में और ज्यादा मजबूत कर ली है। जहां अब वो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल में टॉप पर तो बरकरार हैं, साथ ही अपने स्थान को बहुत ही मजबूत कर लिया है।
ऑस्ट्रेलिया ने पॉइंट टेबल में नंबर-1 पर बरकरार
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 की चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज(West Indies) को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट से हरा दिया। इस एलिलेड में खेले गए इस आसान जीत के बाद अब ऑस्ट्रेलिया (Australia) की टीम के 9 मैचों में 6 जीत हो चुकी हैं। इसके साथ ही उनकी 2 हार हैं तो एक मैच ड्रॉ पर छूटा है। ऑस्ट्रेलिया के अब 61.11 PCT हो गए हैं। वहीं उनकी टीम के 66 पॉइंट हैं और वो अंक तालिका में सबसे ऊपर काबिज हैं।

ये भी पढ़े-
भारतीय टीम दूसरे पर कायम, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड टॉप-4 में
दक्षिण अफ्रीका को पिछले ही दिनों केपटाउन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में जीत के बाद टीम इंडिया (Team India) पहले पर लौटी थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की पाकिस्तान (Australia vs Pakistan) के खिलाफ सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद भारतीय टीम (Indian Cricket Team) दूसरे पायदान पर आ गई थी। इस ताजा जारी अंक तालिका में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर बरकरार है। जहां टीम इंडिया के 4 मैचों में 2 जीत 1 हार और 1 ड्रॉ के साथ 54.16 PCT हैं। वहीं भारत के नाम पर 26 पॉइंट हैं। इसके बाद टॉप-4 में मौजूद टीमों की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की टीम तीसरे स्थान पर हैं, वहीं न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम टेबल में चौथे पर है। दोनों ही टीमों ने 2-2 मैच खेले हैं, जिसमें 1-1 जीत और 1-1 हार है, जिससे दोनों के बराबर 50.00 PCT हैं।
पाकिस्तान छठे पायदान पर, विंडीज की हार से इंग्लैंड को 1 स्थान का फायदा
टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल में आगे की टीमों की बात करें तो बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान से ऊपर नजर आ रही है। बांग्लादेश फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर हैं, जिनके 2 मैचों में 1 जीत 1 हार के साथ 50 PCT हैं। वहीं पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली क्लीन स्वीप की हार ने उन्हें काफी नुकसान पहुंचाया है, जो 5 मैचों में 2 जीत और 3 हार के साथ 36.66 PCT लेकर मौजूद हैं। वहीं वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद नुकसान हुआ है, जो अब 3 टेस्ट मैचों में 2 हार 1 ड्रॉ के साथ 8वें पर लुढ़क गई है, तो वहीं इंग्लैंड को एक स्थान का फायदा हुआ है, जो 7वें स्थान पर आ पहुंची है। उनके 5 मैचों में 2 जीत और 2 हार हैं। श्रीलंका की टीम आखिरी पायदान पर हैं, जो एक भी मैच नहीं जीत सकी है।
पॉइंट टेबल पर डाले एक नजर
रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | पॉइंट | |
1. | ऑस्ट्रेलिया | 9 | 6 | 2 | 1 | 61.11 | |
2. | भारत | 4 | 2 | 1 | 1 | 54.16 | |
3. | दक्षिण अफ्रीका | 2 | 1 | 1 | 0 | 50.00 | |
4. | न्यूजीलैंड | 2 | 1 | 1 | 0 | 50.00 | |
5. | बांग्लादेश | 2 | 1 | 1 | 0 | 50.00 | |
6. | पाकिस्तान | 5 | 2 | 3 | 0 | 36.66 | |
7. | इंग्लैंड | 5 | 2 | 2 | 1 | 15.00 | |
8. | वेस्टइंडीज | 3 | 0 | 2 | 1 | 11.11 | |
9. | श्रीलंका | 2 | 0 | 2 | 0 | 0.00 | |
Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।
संबंधित खबरें

WTC 2025-27: बांग्लादेश ने WTC 2025-27 की पहली सीरीज की टेस्ट टीम का किया ऐलान, जानें कौन करेगें कप्तानी

पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करने के लिए RCB ने बनाई रणनीति, मैक्सवेल समेत इन 3 खिलाड़ियों को किया प्लेइंग 11 से बाहर

ICC Test Ranking: आईपीएल के रोमांच के बीच टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, टेस्ट रैंकिंग में इस टीम ने छिना भारत से नंबर-1 का ताज

15 साल बाद वर्ल्ड कप जीतने के लिए PCB चेयरमैन ने बनाई रणनीति, 2009 फाइनल के मैच विनर की कराई संन्यास से वापसी
ताज़ा खबरें

विराट- रोहित के बाद अब टीम इंडिया के इस दिग्गज बल्लेबाज ने किया संन्यास का ऐलान

एशिया कप से पहले टीम को लगा झटका, हेड कोच ने दिया पद से इस्तीफा

करुण नायर की तरह ये खिलाड़ी भी डिज़र्व करता है सेकंड चांस, लेकिन कोच गंभीर कभी नहीं देंगे टीम इंडिया में मौका

टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, तो स्टार बल्लेबाज ने एशिया कप में हांगकांग से खेलने का किया फैसला
