Team India: वर्ल्ड कप में केएल राहुल या ईशान किशन?, कौन होगा टीम इंडिया के प्लेइंग-11 का हिस्सा, चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर ने दिया जवाब

Team India: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC WC 2023) के लिए मंगलवार को टीम इंडिया (Team India) का ऐलान कर लिया गया है। अजीत आगरकर (Ajit Agarkar) की अध्यक्षता में भारतीय चयन समिति ने इस मेगा इवेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें टीम के सभी प्रमुख खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। यहां पर पिछले काफी समय से चोटिल चल रहे केएल राहुल (KL Rahul) की भी वर्ल्ड कप में जगह बनी है। केएल राहुल अपनी खराब फिटनेस के चलते एशिया कप के पहले दोनों ही मैचों से बाहर थे।

वर्ल्ड कप के लिए राहुल के लौटने पर क्या होगा ईशान किशन का?

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की वर्ल्ड कप में जगह बनने के बाद उनकी फिटनेस और साथ ही प्लेइंग-11 में का हिस्सा बनने को लेकर फैंस के मन में सवाल कूदने लगे हैं। हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में ईशान किशन ने अपने शानदार प्रदर्शन के बूते टीम मैनेजमेंट में सिर दर्द बढ़ा दिया है, जिसके बाद केएल राहुल के टीम में लौटने के बाद ईशान किशन की जगह बरकरार रहेगी या उन्हें हटाकर राहुल को शामिल किया जाएगा। ये सबसे बड़ा प्रश्न है।

Team India
Ishan Kishan & KL Rahul

ये भी पढ़े-IND vs PAK: टीम इंडिया की पारी को बिखरने वाले शाहिन शाह अफरीदी ने अपने प्लान का किया खुलासा, बताया कैसे रोहित-विराट को किया आउट

चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर ने दिया ये बड़ा जवाब

टीम इंडिया के सेलेक्शन के बाद चीफ सेलेक्टर के सामने यही सवाल आया तो उन्होंने इसका सीधा जवाब तो नहीं दिया, लेकिन दोनों ही खिलाड़ियों को टीम के लिए अहम बताया और इसे टीम मैनेजमेंट के लिए अच्छा सिर-दर्द करार दिया है। अजीत आगरकर ने सबसे पहले तो राहुल की फिटनेस को लेकर कहा कि, केएल राहुल फिट हैं। हमारा मानना है कि उसकी मौजूदगी से हमें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सबसे अच्छा संतुलन मिलता है। केएल बेंगलुरु में शिविर का हिस्सा था और वह बहुत अच्छी स्थिति में दिख रहा था। वह चोट से पूरी तरह उबर गए हैं।

राहुल की फिटनेस में सुधार, मैदान में 50 ओवर तक की बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग

इसके बाद आगरकर ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा कि, “उन्होंने नेशनल क्रिकेट एकेडमी  में पिछले दो दिनों में दो मैच खेले। उसने 50 ओवर तक विकेटकीपिंग की और लगभग 50 ओवर तक ही बल्लेबाजी की, इसलिए उसके टीम में होने से हम खुश हैं।”  इसका मतलब साफ है कि टीम इंडिया का पूरा खेमा चाहता है कि राहुल जल्द से जल्द टीम से जुड़े और टीम में प्लेइंग-11 का हिस्सा बनकर संतुलन प्रदान करें।

ये भी पढ़े- ICC WC 2023 Team India Announcement: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, इस युवा स्टार खिलाड़ी को दिखाया बाहर का रास्ता https://sportsdanka.com/hindi/icc-wc-2023-team-india-announcement-team-indias-15-member-squad-announced-for-the-world-cup/

ईशान किशन और राहुल दोनों ही टीम के लिए अच्छे विकल्प

पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने केएल राहुल और ईशान किशन दोनों को टीम के लिए अहम करार दिया, और आगे कहा कि,  यह हमारे लिए अच्छा सरदर्द है। किशन ने हाल में अच्छा प्रदर्शन किया है और वह शीर्ष क्रम में अच्छा खेलता है। राहुल का वनडे में रिकॉर्ड बेहतरीन है। हमारे पास विकेटकीपर बल्लेबाज के दो बहुत अच्छे विकल्प हैं।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...