ICC WC 2023: पाकिस्तान के वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हुआ चयन, इस खिलाड़ी की अचानक हुई टीम में वापसी

ICC WC 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए उलटी गिनती चल रही है। 5 अक्टूबर से भारत की सरजमीं पर शुरू होने जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए एक के बाद एक टीमों के स्क्वॉड का ऐलान किया जा रहा है, जिसमें अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भी अपने 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम का पिछले कुछ दिनों से फैंस को बेसब्री से इंतजार था, आखिरकार पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सेलेक्शन कमेटी ने शुक्रवार को बाबर आजम की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम चुन ली है जो अब वर्ल्ड कप में दो-दो हाथ करेगी।

पाकिस्तान के वर्ल्ड कप स्क्वॉड का ऐलान

एशिया कप में शर्मनाक तरीके से मात खाने के बाद बाबर आजम की सेना में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं। तो वहीं ऑलराउंडर फहीम अशरफ को जगह नहीं दी गई है। नसीम शाह की जगह पर हसन अली को मौका मिला है, तो वहीं फहीम को युवा स्पिन गेंदबाज उसामा मीर ने रिप्लेस किया है। इसके अलावा बाकी एशिया कप की टीम को बरकरार रखा गया है। पाक टीम में सलामी बल्लेबाज फखर जमान की जगह सुरक्षित रही, जो पिछले कुछ वक्त से कुछ खास फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं।

ICC WC 2023
Pakistan Squad

ये भी पढ़े- IND VS AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐसा रहा है वनडे क्रिकेट में आमना-सामना, जानें Head to Head, Schedule, Squads

बल्लेबाजी में दिख रही है मजबूती, बाबर-रिजवान पर रहेंगी नजरें

पाकिस्तान के लिए बैटिंग ऑर्डर की बात करें तो इसमें फखर जमान के साथ ईमाम उल हक मौजूद हैं, तो कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान साऊद शकील, सलमान अली आगा और इफ्तिखार अहमद शामिल हैं। इनके साथ ही अब्दुल्ला शफीक भी टीम में अपना स्थान बनाने में कामयाब रहे, जिन्होंने एशिया कप में एक मैच में मिले मौके को अच्छे से भुनाया था। भारत में होने वाले इस वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की बैटिंग की सबसे मजबूत कड़ी कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान होंगे। जिन पर उनके फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

नसीम शाह की जगह अनुभवी हसन अली की 15 महीनों बाद वापसी

वर्ल्ड कप 2023 के लिए इंजमाम उल हक की अध्यक्षता में पाकिस्तान के स्क्वॉड का ऐलान किया गया, जिसमें चोटिल स्टार युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह टीम से बाहर हैं, तो उनकी जगह पर टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज हसन अली की वापसी हुई है। 29 वर्षीय हसन अली करीब 15 महीनों के बाद फिर से टीम में लौटे हैं। जिन्होंने अब तक खेले 60 वनडे मैचों में 91 विकेट अपने नाम दर्ज किए हैं। इसके अलावा टीम में शाहीन शाह अफरीदी, हारिस राउफ, मोहम्मद वसीम जूनियर और जमान खान के रूप में अन्य तेज गेंदबाज हैं। तो वहीं स्पिन गेंदबाजी में शादाब खान, मोहम्मद नवाज के साथ युवा स्पिनर उसामा मीर शामिल हैं।

ये भी पढ़े- ICC WC 2023: वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड को मिली खुशखबरी, ये दिग्गज खिलाड़ी लंबे समय के बाद खेलने को तैयार

पाकिस्तान का 15 सदस्यीय फुल स्क्वॉड

बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान(विकेटकीपर), साऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, शादाब खान(उपकप्तान), उसामा मीर, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस राऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर , हसन अली

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...