ICC WC 2023: वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड को मिली खुशखबरी, ये दिग्गज खिलाड़ी लंबे समय के बाद खेलने को तैयार

ICC WC 2023: भारत की सरजमीं पर अगले महीनें से शुरू हो रहे वनडे क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ के लिए अब काउंट डाउन शुरू हो चुका है, हर दिन के साथ ही वर्ल्ड कप करीब आता जा रहा है। इसके लिए सभी 10 टीमें पिछले कईं दिनों से मैदान में खूब पसीना बहा रही हैं। ये टीमें अपने आपको वर्ल्ड कप के ताज को पाने के लिए तैयार कर रही हैं। इसी बीच अब इन 10 टीमों के स्क्वॉड की भी तस्वीर साफ होने की तारीख आ चुकी है।

न्यूजीलैंड को मिली गुड न्यूज, केन विलियमसन होंगे वर्ल्ड कप टीम में शामिल

वर्ल्ड कप 2019 की रनरअप टीम रही न्यूजीलैंड के लिए इसी बीच बहुत ही बड़ी सुखर खबर मिली है, जहां कीवी टीम के कप्तान की चोट में तेजी के साथ सुधार हो रहा है, और उनके वर्ल्ड कप में खेलने का रास्ता भी पूरी तरह से साफ होता जा रहा है। न्यूजीलैंड के फैंस के लिए सोमवार देर रात खुशखबरी मिली कि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की चोट काफी सुधार है और वो वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा होंगे।

ICC WC 2023
KANE WILLIAMSON

ये भी पढ़े-ICC WC 2023: सौरव गांगुली हुए इन 2 युवा खिलाड़ियों से प्रभावित, वर्ल्ड कप में जगह देने की कर दी मांग

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने दी बड़ी जानकारी

कुछ समय पहले माना जा रहा था कि केन विलियमसन के वर्ल्ड कप खेलने पर संस्पेंस बना हुआ है, लेकिन न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने सोमवार को मीडिया को बताया कि केन की चोट में तेजी के साथ सुधार होता जा रहा है और वो वर्ल्ड कप में चुने जाएंगे। हालांकि गैरी स्टीड ने ये भी साफ किया कि उनकी मेडिकल टीम की नजरें विलियमसन की रिकवरी पर है और उन्हें 100 फिसदी फिट होने पर ही मैदान में उतारा जाएगा।

केन की चोट में तेजी से सुधार, लेकिन वापसी के लिए नहीं दिखाएंगे जल्दबाजी

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कोच गैरी स्टीड ने कहा कि, केन ने अपने रिहैबिलिटेशन के दौरान अभूतपूर्व समर्पण दिखाया। उन्होंने उच्चतम स्तर पर क्रिकेट खेलने की कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हम उन्हें चुनने की स्थिति में होने से खुश हैं। इसके अलावा एक अच्छी बात यह है कि वह बहुत जल्दी या जबरदस्ती वापसी नहीं करना चाहते हैं। यह बहुत अच्छी बात है कि वह लंबे समय तक न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेलना चाहते हैं।

वर्ल्ड कप से पहले केन की रिकवरी पर होगी नजरें- गैरी स्टीड

इसके बाद आगे गैरी स्टीड ने कहा कि, जैसा कि हमने इस पूरी प्रक्रिया में कहा है कि हम केन को उनकी रिकवरी में सहायता के लिए हर संभव समय देना चाहते हैं। विश्व कप कोई छोटा टूर्नामेंट नहीं है। हम टूर्नामेंट के शुरुआती मैच से पहले अगले महीने उनकी प्रगति पर नजर रखना जारी रखेंगे।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...