T20WC 2022: टीम इंडिया के साथ 2011 विश्व कप जैसे बन रहे हैं ये खास संयोग, भारत का चैंपियन बनना है तय!

T20WC 2022: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के लिए रविवार को सभी सेमीफाइनलिस्ट टीमों के नाम तय हो गए हैं। जिसमें खिताब की सबसे प्रबल दावेदार भारतीय क्रिकेट टीम बड़ी शान के साथ अंतिम-4 में जगह बनायी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए सुपर-12 के ग्रुप-2 में अपने 5 में से 4 मैचों में जीत हासिल कर ना केवल अपना ग्रुप टॉप किया बल्कि दोनों ही ग्रुप में मिलाकर सबसे ज्यादा अंक हासिल किए।

अब मैन इन ब्ल्यू को सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम का सामना करना है। इंग्लिश टीम से पार पाने के बाद भारत के लिए दूसरी बार टी20 विश्व कप खिताब जीतने का बड़ा मौका रहेगा।

T20WC 2022: भारतीय टीम के साथ इस बार भी 2011 जैसे बन रहे हैं संयोग

सेमीफाइनल में भारत के अलावा पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने प्रवेश किया है, लेकिन यहां भारतीय टीम के साथ साल 2011 के वनडे विश्व कप जैसे कुछ ऐसे संयोग बन रहे हैं, जिसे जानने के बाद फैंस भी मानेंगे कि इस बार भारत के चैंपियन बनने के पूरे चांस हैं। तो चलिए आपको हम इस आर्टिकल में बताते हैं ठीक 11 साल के बाद टीम इंडिया के साथ जुड़ रहे 2011 विश्व कप जैसे ऐसे संयोग जिसे जानकर हर कोई मानेगा टी20 विश्व कप 2022 में रोहित शर्मा एंड कंपनी के हाथ में हो सकती है चमचमाती ट्रॉफी…

और पढ़े- T20WC 2022: सुपर-12 की जंग के बीच इस टीम के कप्तान ने अचानक दिया इस्तीफा, जानें क्या है कप्तानी छोड़ने की वजह

#1. 2011 और 2022 में भारत को केवल मिली दक्षिण अफ्रीका से हार

भारतीय टीम ने इस विश्व कप में अब तक जोरदार प्रदर्शन किया है। सुपर-12 के राउंड में टीम ने एक के बाद एक तमाम टीमों को परास्त किया, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम से पार नहीं पा सके। भारत को इस बार अपने 5 मैचों में केवल और केवल दक्षिण अफ्रीका से हार मिली है। इसी तरह से भारत जब 2011 में वनडे विश्व कप चैंपियन बना था, तब भी उन्हें पूरे टूर्नामेंट में केवल और केवल दक्षिण अफ्रीका की टीम ही हरा सकी थी, जिसके बाद उन्होंने खिताब पर कब्जा किया था। तो ये संयोग इस बार भी ट्रॉफी जीतने का संकेत दे रहा है।

T20WC 2022
T20WC 2022

#2. 2011 और 2022 में दक्षिण अफ्रीका ने 2 गेंद बाकी रहते भारत को दी हार

रोहित शर्मा की सेना को ग्रुप-2 के तहत सुपर-12 के राउंड में अपनी सभी विरोधी टीमों के खिलाफ जीत मिली, लेकिन दक्षिण अफ्रीका से वो जीत नहीं सके। दक्षिण अफ्रीका से ना केवल हार मिली बल्कि हार में गेंद का अंतर भी 2011 और 2022 में एक समान ही रहा है। इस बार भारत को प्रोटीयाज टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 गेंद बाकी रहते हराया। इसी तरह से 2011 में भी देखने को मिला था, जब भारत को ग्रीन जर्सी वाली इस टीम ने 296 रनों का लक्ष्य मिलने के बाद इसे 49.4 गेंद में हासिल किया था, यानी 2 गेंद रहते हुए जीत को अपने नाम किया। ये संयोग भी बहुत ही मजेदार माना जा सकता है।

#3. पाकिस्तान और नीदरलैंड पर मिली थी जीत

टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में सुपर-12 में अपने ग्रुप-2 में मौजूद पाकिस्तान और नीदरलैंड दोनों ही टीमों को हराया। भारत ने अपने पहले ही मैच में पाक को परास्त किया था, जिसके बाद नीदरलैंड को चौथे मैच में मात दी। कुछ इसी तरह से ही भारत ने 2011 के वनडे विश्व कप में भी नीदरलैंड और पाकिस्तान दोनों को ही हराया था। तब भारत ने ग्रुप-बी में नीदरलैंड को हराने में सफलता हासिल की थी, जिसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराया। ये भी कुछ ऐसा संयोग है, जो 2011 से मिल रहा है ऐसे में इस बार फैंस उम्मीद कर सकते हैं कि टी20 विश्व कप का खिताब भारत में आ सकता है।

#4. आयरलैंड ने इंग्लैंड को दी थी मात

भारतीय टीम के साथ इस बार ग्रुप-2 में आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों ही यूरोपियन टीमें थी। वहीं 2011 के वनडे विश्व कप में भी इंग्लिश और आयरिश टीम भारत के ग्रुप में ही मौजूद थी। तब इंग्लैंड की टीम आयरलैंड जैसी कमजोर टीम को पछाड़ नहीं सकी और हार का सामना किया था। कुछ वैसे ही इस बार के टी20 विश्व कप में भी ऐसा ही देखने को मिला, जब आयरलैंड ने हर किसी को चौंकातें हुए अपनी सबसे बड़ी विरोधी टीम इंग्लैंड को डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर 5 रन से हरा दिया। तब और अब ये बहुत ही अनोखा संयोग बन रहा है, जिसमें भारत के चैंपियन बनने की संभावना देखी जा सकती है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...