T20WC 2022, AUS vs SL: स्टोइनिस के तूफान में उड़ा लंका, मेजबान ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार जीत

T20WC 2022, AUS vs SL:आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में पहले मैच में करारी शिकस्त खाने के बाद मेजबान टीम ने जबरदस्त वापसी की है। ग्रुप-1 के तहत पर्थ में खेले गए श्रीलंका के खिलाफ अपने दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए लंका को 7 विकेट से हराकर अंक तालिका में अपना खाता खोल दिया है।

ऑस्ट्रेलिया की जबरदस्त वापसी, श्रीलंका को 7 विकेट से दी मात

न्यूजीलैंड से सुपर-12 के पहले ही मैच में बुरी तरह से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया पर इस मैच में दबाव था, लेकिन गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद मार्कस स्टोइनिस की तूफानी पारी की मदद से श्रीलंका के द्वारा दिए गए 158 रन के लक्ष्य को 21 गेंद बाकी रहते ही 3 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी कर खड़ा किया 157 रनों का स्कोर

इस मैच में कंगारू कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद श्रीलंका के इनफॉर्म बल्लेबाज कुसल मेंडिस तो कुछ खास नहीं कर सके। लेकिन इसके बाद पाथुम निसंका के 40 रन के बाद धनंजय डी सिल्वा के 26 और चरिथ असालंका के तेज तर्रार 38 नाबाद रनों की पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। बल्लेबाजी में कप्तान दासुन शनाका(3 रन) और भानुका राजपक्षे(7 रन ) कुछ खास नहीं कर सके। गेंदबाजी में हेजलवुड, कमिंस, स्टार्क, मैक्सवेल और एगर ने 1-1 सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान नहीं पचा पा रहा है हार, सुंदर पिचई से भिड़ा एक पाकिस्तानी फैन, मिला ऐसा जवाब कि हो गई बोलती बंद

स्टोइनिस ने श्रीलंका के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 18 गेंद में बनाए 59* रन

ऑस्ट्रेलिया की टीम 158 रन के लक्ष्य के सामने बल्लेबाजी करने उतरी। उनके लिए इस मैच में रनरेट को देखते हुए एक अच्छी जीत की जरूरत थी, लेकिन सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने फिर से निराश किया। इसके बाद मिचेल मार्श ने जरूर कुछ अच्छे शॉट्स खेले, लेकिन वो भी 18 रन बनाकर चलते बने।

AUS vs SL (Source_Getty Images)

एक तरफ कप्तान आरोन फिंच डटे रहे लेकिन रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। वहीं दूसरी तरफ ग्लेन मैक्सवेल के 12 गेंद 23 रन की पारी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए काम आसान कर दिया। लेकिन रियल पिक्चर मार्कस स्टोइनिस ने दिखायी। इन्होंने आते ही लंका के गेंदबाजों को खूब टारगेट किया। देखते ही देखते केवल अपनी टीम को महज 16.3 ओवर में जीत दिला दी। उन्होंने केवल 18 गेंद का सामना करते हुए 6 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 59 रन की नॉटआउट पारी खेली। इस पारी ने श्रीलंका के गेंदबाजों की हवा निकाल कर रख दी। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच की हार के बाद अपनी जीत का खाता खोल दिया है। श्रीलंका के लिए धनंजय, करुणारत्ने और तीक्षणा ने 1-1 सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें: पाक कप्तान बाबर की जबरदस्त स्पीच, हार के सबसे बड़े विलेन इस खिलाड़ी को लेकर कह दी दिल छू लेने वाली बात

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...