Homeक्रिकेटRISHABH PANT: ऋषभ पंत के एक्सीटेंड के बाद दिल्ली कैपिटल्स को है...

RISHABH PANT: ऋषभ पंत के एक्सीटेंड के बाद दिल्ली कैपिटल्स को है कैप्टन की तलाश, ये 3 खिलाड़ी हैं रिप्लेसमेंट के विकल्प

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत के लिए 2022 खत्म होते-होते ऐसा दर्द दे गया जिसे वो ताउम्र कभी याद नहीं करना चाहेंगे। 30 दिसंबर की ये सुबह रोशनी आने से पहले ही उनके जीवन में जबरदस्त तूफान ला गई, जहां उनकी कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया। इस खौफनाक घटना के बाद ऋषभ पंत का जीवन तो खतरे से बाहर निकल गया है|

लेकिन इस घटना ने उन्हें एक लंबे वक्त तक क्रिकेट से दूर कर दिया है। हाल ही में वो बांग्लादेश के दौरे से आए थे, और नए साल के मौके पर अपनी मां को रूकड़ी स्थित घर पर सरप्राइज देने जा रहे थे, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था जहां उन्हें घर की बजाय इस अनहोनी ने अस्पताल में पहुंचा दिया।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऋषभ पंत की जगह ये 3 खिलाड़ी हैं कप्ताने के विकल्प

इस एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत को शुरुआत में रूड़की में ही स्थित सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, लेकिन इसके बाद वहां से रेफर करते हुए उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है, लेकिन काफी चोट आने से उनका आईपीएल में खेल पाना संदिग्ध है। डॉक्टर्स का भी कहना है कि पंत को इस चोट से उबरने में करीब 6 महीनों का वक्त लग जाएगा।

delhi capitals
Delhi capitals (Source_The Indian Express)

ऐसे में अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम को भी बड़ा झटका लग गया है, जिन्हें इस सीजन बिना ऋषभ पंत के ही खेलना पड़ सकता है। उनके ना खेल पाने से उन्हें अब नए कप्तान की भी जरूरत होगी। ऐसे में आपको बताते हैं वो 3 खिलाड़ी जो पंत की जगह बनाए जा सकते हैं कप्तान

डेविड वार्नर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर पिछले सीजन में ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा बने हैं। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेलने वाले वार्नर इस टीम के सबसे अहम खिलाड़ी बन गए हैं। उनके कंधों पर पिछले साल कप्तानी ना सही लेकिन जिम्मेदारी बहुत ज्यादा थी। लेकिन अब ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद उन पर कप्तानी की जिम्मेदारी भी आ सकती है। वार्नर ने ऑरेंज आर्मी के लिए लंबे समय तक कप्तानी की है। साथ ही वो इस लीग में 162 मैचों में 5881 रन बना चुके हैं।

Devid Warner (Source_DNA India)

पृथ्वी शॉ

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने साल 2018 के अंडर-19 वर्ल्ड कप के कप्तान रहे पृथ्वी शॉ को ऑक्शन में लपक लिया। पृथ्वी शॉ इसके बाद से इस टीम की सलामी बल्लेबाज के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अपने विस्फोटक अंदाज के लिए पहचान बना चुके पृथ्वी शॉ लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। आईपीएल में 148 के करीब की स्ट्राइक रेट से  62 मैच में 1588 रन बना चुके पृथ्वी अब बतौर कप्तान भी नजर आ सकते हैं। जिस तरह से ऋषभ पंत का बाहर होना तय माना जा रहा है, उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स का मैनेजमेंट इस युवा इंडियन ओपनर को भी कप्तानी का मौका दे सकता है।

मिचेल मार्श

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में शुरुआत से खेल रहे हैं, और खूब चमक बिखेर रहे हैं। कंगारू टीम के खिलाड़ियों में एक नाम ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श का भी रहा है। मिचेल मार्श को आईपीएल में चोट ने खूब परेशान किया है, लेकिन अब वो पूरी तरह से फिट दिख रहे हैं। मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने, मार्श को भी ऋषभ पंत की जगह कप्तान बनाने का विचार किया जा सकता है। उन्होंने अब तक 29 मैच खेले हैं, जिसमें 477 रन बनाने के साथ ही 24 विकेट हासिल किए हैं।

Kalp Kalal
Kalp Kalalhttps://www.icccricketschedule.com/
Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।
RELATED ARTICLES

Most Popular