Homeक्रिकेटरोहित, कोहली या धोनी नही, जसप्रीत बुमराह ने इस शख्स को बताया...

रोहित, कोहली या धोनी नही, जसप्रीत बुमराह ने इस शख्स को बताया अपना फेवरेट कप्तान

Jasprit Bumrah: टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का ख़िताब जितवाने में गेंदबाज़ी से अहम रोल निभाने वाले जसप्रीत बुमराह को इस दशक में इंडियन क्रिकेट के साथ- साथ वर्ल्ड क्रिकेट का बेहतरीन तेज गेंदबाज़ माना जाता है.

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया को ख़िताब जितवाने के बाद साल के अंत में होने वाले ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए खुद को रिकवर कर रहे है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब जसप्रीत बुमराह से यह सवाल पूछा गया कि उनके फेवरेट कप्तान कौन है? तो उन्होंने अपने जवाब में रोहित, कोहली या धोनी का नाम लेकर इस शख्स को अपना फेवरेट कप्तान बताया.

जसप्रीत बुमराह ने खुद को बताया अपना फेवरेट कप्तान

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) से हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनके फेवरेट कप्तान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि

“मेरा पसंदीदा कप्तान मैं ही हूं क्योंकि मैंने कुछ मैचों में कप्तानी की है. जाहिर है, कई महान कप्तान हैं, लेकिन मैं अपना नाम लूंगा… मैं अपना पसंदीदा कप्तान हूं.”

यह भी पढ़े: 47 चौके.. 4 छक्के और तिहरा शतक… जब टीम इंडिया में नहीं मिली जगह तो केएल राहुल ने रणजी में मचाया बल्ले से मचाया कोहराम

जसप्रीत बुमराह बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से कर सकते है कमबैक

टीम इंडिया (Team India) के दिग्गज तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) श्रीलंका दौरे पर टीम के साथ ट्रेवल नहीं कर रहे है. उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए सिलेक्शन कमेटी के द्वारा रेस्ट प्रदान किया गया है. ऐसे में यह माना जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह को टीम मैनेजमेंट बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने का मौका दे सकते है.

यह भी पढ़े: श्रीलंका टी20 सीरीज से पहले सूर्यकुमार यादव को लगा बड़ा झटका, टीम इंडिया के दो मैच विनर हुए चोटिल, नहीं खेलेंगे पहला मैच

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular