सूर्या (कप्तान), अभिषेक, संजू, हार्दिक, बुमराह … एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया आई सामने

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के एडिशन की शुरुआत 9 सितंबर से UAE में होने वाली है. जिसके लिए हाल ही में पाकिस्तान ने अपने टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. वहीं दूसरी तरफ BCCI भी अब एशिया कप 2025 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के नाम तय कर चूका है.

ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते है कि एशिया कप में अपना 9वां टाइटल जीतने के लिए BCCI की सेलेक्शन कमेटी टीम इंडिया (Team India) के दल में किन- किन खिलाड़ियों को मौका दे सकती है तो आपको नीचे दिए गए सेक्शन को पढ़ना चाहिए.

सूर्यकुमार यादव ही होंगे एशिया कप में टीम इंडिया के कप्तान

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के एडिशन में टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी का जिम्मा रोहित शर्मा या शुभमन गिल नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव निभाते हुए नजर आएँगे. ऐसे में बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) के लिए ये उनका पहला एशिया कप होगा. इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के लिए साल 2022 और 2023 के एशिया कप में भाग लिया हुआ है. जहां पर उनका प्रदर्शन बतौर बल्लेबाज मिला-जुला रहा था.

यह भी पढ़े: जिसे टीम इंडिया के लिए नहीं मिला डेब्यू का मौका, उसे ही बोर्ड ने टी20 टूर्नामेंट के लिए नियुक्त किया हेड कोच

शुभमन- सिराज को नहीं मिलेगा मौका

टीम इंडिया (Team India) के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को लेकर रिपोर्ट्स आ रही है कि सेलेक्शन कमेटी एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के दल में इन 2 खिलाड़ियों को जगह नहीं देगी. खबरों की मानें तो सेलेक्शन कमेटी शुभमन गिल की जगह यशस्वी जायसवाल और सिराज की जगह हर्षित राणा को टीम इंडिया में मौका देने का फैसला कर सकती है.

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का संभावित दल

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्थी, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा

डिस्क्लेमर: एशिया कप 2025 के लिए अब तक आधिकारिक रूप से टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है. ऐसे में हमने ऊपर जिस टीम का चयन किया है वो केवल अनुमान पर आधारित है.

यह भी पढ़े: अभिमन्यु (कप्तान), पाटीदार, ऋतुराज, पडीक्कल … ऑस्ट्रेलिया के साथ 2 टेस्ट के लिए टीम इंडिया आई सामने

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Prem Kant Jha

मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप jhaa8954@gmail.com पर मेल पर सकते है.

Prem Kant Jha के अन्य लेख

बोर्ड ने किया टीम का ऐलान, पिछले वर्ल्ड कप के हीरो को बनाया अपना कप्तान

एक तरफ जहां क्रिकेट समर्थक भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) को लेकर उत्साह...

लखनऊ टी20I से पहले टीम इंडिया में बदलाव, कोच गंभीर ने इन 2 खिलाड़ियों की दिया वापसी का मौका

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका (IND VS SA) के बीच में इस समय 5 टी20 मुक़ाबलों की सीरीज खेली जा रही है. जिसमें टीम इंडिया ने क...